scriptसंस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तेजा मेले का आयोजन | Organizing Tejna Mela with Sanskrit Program | Patrika News

संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तेजा मेले का आयोजन

locationटोंकPublished: Oct 05, 2018 11:22:09 am

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

तेजा मेले में पूजा अर्चाना के साथ महिला व पुरूषो ने मेले का लुप्त उठाया मेले पूर्वजों का अनुपम तोहफा

culture

निवाई के नला में आयोजित तेजाजी के मेले में सम्बोधित करते कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशान्त बैरवा।

निवाई. क्षेत्र के नला में रणतेजा नवयुवक मंडल की ओर से तेजाजी मेले का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशान्त बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, पूर्व पार्षद प्रवीण माणु एवं खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल किशोर जाट ने पूजा-अर्चना करके की।
मेले मेें सैकड़ों महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प्रशान्त बैरवा ने कहा कि मेले हमारे पूर्वजों का अनुपम तोहफा है, जो राजस्थान की संस्कृति को दर्शाता है। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि मेले धार्मिक आस्था के प्रेरणादायी है।
इस दौरान दयाराम चौधरी, एडवोकेट रामेश्वर तिवाड़ी, हनुमान जाट, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, प्रदीप जाट, रामरख जाट, प्रधान जाट एवं ताराचन्द जाट मौजूद थे। श्रद्धालु दयाराम जाट ने बताया कि मेले को लेकर रात्रि को तेजाजी जागरण का आयोजन किया गया।

राम-जानकी विवाह में किया नृत्य
विश्व मंगलम् सेवा संस्थान की ओर से कृषि मण्डी परिसर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीरामकथा रस महोत्सव में भगवान श्रीराम व जानकी का विवाहोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान राम-सीता व भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की झांकी सजाई गई। राम जानकी विवाह में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
इस दौरान कथा वाचक मदनमोहन वृंदावन ने कहा ने कि रामचरित मानस में राम को ज्ञान व सीता को भक्ति कहा है, लेकिन जल, तरंग में नाम रूप का भेद है, जिसे पकड़ोगे तो पानी के अलावा कुछ नहीं, अत: राम-सीता तत्वत: अभिन्न है। उस एक को ही विद्वान अनेक रूप से गाते हैं।
इसके बाद भगवान की प्रधान यजमान लल्लू लाल गुप्ता, यजमान राजेश कुमार जैन, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दुर्गालाल सैनी, अंकित कुमार जैन व विशाल पारीक ने आरती उतारी। इस दौरान संत संतोषदास, संत गोपालदास, संत देवदास दौसा, पूर्व मुख्य सचेतक महावीरप्रसाद जैन, उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता, समाज सेवी केदार खण्डेलवाल, कुंजबिहारी गुप्ता, नवलकिशोर पारीक आदि मौजूद थे।
देवली. बोरड़ा गणेश मन्दिर परिसर स्थित उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय टे्रन चलेगी। इसे लेकर टे्रन का परीक्षण किया गया।मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी उक्त टे्रन शहर के माल मोहल्ला निवासी व दानदाता नवल मंगल की ओर से लगाई जा रही है। इसमें एक इंजन के साथ बच्चों के बैठने के लिए चार डिब्बे लगे हैं। इसके लिए प्लेटफार्म, कन्ट्रोल रूम व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।

देवली. अग्रवाल पंचायत देवली की ओर से मनाए जाने वाला श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया है। इसके तहत कई प्रतियोगिताएं हुई। नवयुवक मण्डल के पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि महोत्सव में शुक्रवार सुबह 7 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। शाम को विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी होगी। 10 अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो