जयकारों से गूंज उठा शहर , ध्वज पूजन के बाद नाचते-गाते रवाना हुए श्याम पदयात्री
टोंकPublished: Sep 22, 2023 10:36:10 am
श्रीश्याम मित्र मण्डल परिवार की ओर से खाटू श्याम के लिए श्रीश्याम पदयात्रा व ध्वजा यात्रा के साथ रवाना हुई। इसमें शहर श्याम रंग में रंगा नजर आया। पूरे बाजार में आकर्षक सजावट की गई।


जयकारों से गूंज उठा शहर , ध्वज पूजन के बाद नाचते-गाते रवाना हुए श्याम पदयात्री
टोंक. श्रीश्याम मित्र मण्डल परिवार की ओर से खाटू श्याम के लिए श्रीश्याम पदयात्रा व ध्वजा यात्रा के साथ रवाना हुई। इसमें शहर श्याम रंग में रंगा नजर आया। पूरे बाजार में आकर्षक सजावट की गई।शहर श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। पदयात्री नाचते-गाते रवाना हुए। मण्डल के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र गर्ग ने बताया कि श्री श्याम मंदिर में ध्वजों की विधिवत पूजा अर्चना की गई।