script

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव:शांतिनाथ मन्दिर में हुआ संत भवन का लोकार्पण

locationटोंकPublished: Jun 16, 2019 12:19:31 pm

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते शनिवार को विवेकानंद कॉलोनी स्थित शांतिनाथ मन्दिर में संत भवन का लोकार्पण हुआ।

Launch of Sant Bhawan

महोत्सव समिति मंत्री नेमीचंद जैन ने बताया कि इससे पहले मुनि विश्रांत सागर को बैण्डबाजों के साथ शांतिनाथ मन्दिर लाया गया। जहां विधिवत् हवन व पूजन हुआ।

देवली. शहर में सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते शनिवार को विवेकानंद कॉलोनी स्थित शांतिनाथ मन्दिर में संत भवन का लोकार्पण हुआ।

इसके बाद मुनि विश्रांत सागर सहित अतिथियों ने पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्य सौधर्म इन्द्र गोपाल व कविता मित्तल, माता-पिता चांदमल जैन व लाड देवी, लोकार्पण कर्ता कैलाशचंद जैन (कोटा) व शिलान्यास कर्ता तेजमल जैन को समाज की ओर से पगड़ी, माला व वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संत भवन के निर्माण से शहर में आने वाले संतों को ठहरने में सुविधा होगा।

उन्होंने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव के तहत रविवार सुबह मुनि विश्रांत सागर के सान्निध्य में शांतिनाथ मन्दिर से 26 नवीन प्रतिमाओं की पुण्यार्जक की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिन्हें बैण्डबाजों के साथ पंचकल्याण महोत्सव स्थल पर ले जाया जाएगा।

यहां सुबह साढ़े 9 बजे मुनि श्रद्धालुओं को प्रवचन करेंगे। वहीं दोपहर सवा 12 बजे से महिलाओं की भक्ति संगीत व मेहन्दी प्रतियोगिताएं होगी।

समिति के सुरेन्द्र जैन ने बताया कि पंच कल्याण महोत्सव की सभी तैयारियों पूरी हो चुकी है। वहीं पाण्डाल का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है।
शनिवार शाम समिति मंत्री नेमीचंद ने महोत्सव के तहत पेयजल, पाण्डाल, भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।


उल्लेखनीय है कि पंचकल्याण महोत्सव में पांच हजार श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पाण्डाल तैयार किया गया। इसके अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, भोजन व्यवस्था भी की गई है। महोत्सव के दौरान जहाजपुर रोड से बड़े वाहनों का रुट डाइवर्ट रहेगा।
देवली। विवेकानंद कॉलोनी स्थित शांतिनाथ मन्दिर में संत भवन का लोकार्पण करते जैन मुनि व महोत्सव समिति के पदाधिकारी।

ट्रेंडिंग वीडियो