scriptशाही निशान के साथ खाटूधाम के लिए पदयात्री हुए रवाना | Pedestrians left for Khatudham | Patrika News

शाही निशान के साथ खाटूधाम के लिए पदयात्री हुए रवाना

locationटोंकPublished: Feb 27, 2020 05:46:51 pm

Submitted by:

pawan sharma

श्री श्याम मित्र मंडल पदयात्रा संघ के तत्वावधान में मालपुरा से रींगस व खाटू श्याम बाबा के दर्शनो के लिए 30वीं पदयात्रा का शुभारम्भ बुधवार को सुबह ख्वासजी के कटले में स्थित श्री सीतारामजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना कर रवाना हुई।

शाही निशान के साथ खाटूधाम के लिए पदयात्री हुए रवाना

शाही निशान के साथ खाटूधाम के लिए पदयात्री हुए रवाना

मालपुरा. श्री श्याम मित्र मंडल पदयात्रा संघ के तत्वावधान में मालपुरा से रींगस व खाटू श्याम बाबा के दर्शनो के लिए 30वीं पदयात्रा का शुभारम्भ बुधवार को सुबह ख्वासजी के कटले में स्थित श्री सीतारामजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना कर रवाना हुई। पालिकाध्यक्ष आशा नामा, लावा सरपंच कमल जैन व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक जैन ने शाही निशान की पूजा कर पदयात्रा को रवाना किया।

पदयात्री भव्य जुलूस के रुप मेें गाजे-बाजे के साथ आजाद चौक, माणक चौक, गांधी पार्क, नवीन मंडी, सुभाष सर्किल, व्यास सर्किल होते हुए डिग्गी कल्याणजी मंदिर एवं जयसिंहपुरा हणुति हनुमान मंदिर पहुंचे जहां पदयात्रा का प्रतीक ध्वज चढाया जाकर आगे के लिए प्रस्थान किया। वहीं मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की आरती कर पदयात्रियों का स्वागत किया।
श्री श्याम मित्र मंडल पदयात्रा संघ के पवन मेन्दवास्या ने बताया कि पदयात्रा चौसला, निमेड़ा, फागी, रेनवाल,मदरामपुरा, जयपुर, चौमू होते हुए 4 मार्च को रींगस व 5 मार्च को खाटू श्यामजी पहुंच कर श्याम मन्दिर में बाबा श्याम के दर्शन कर 6 मार्च को मंदिर में फागोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाकर 7 मार्च को श्याम बाबा के प्रसादी का भोग लगाया जाऐगा। वहीं पदयात्रा में कोटा, फागी एवं माधोराजपुरा के श्री श्याम मित्र मंडल पदयात्रा संघ के सदस्य भी शामिल हुए।
वैदीक मंत्रों से गुंज उठा गांधीग्राम
दूनी. तहसील क्षेत्र के गांधीग्राम प्रथम में संत राकेशदास महाराज के सानिध्य में चल रहे दो दिवसीय धार्मिक समारोह में बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उच्चारित वैदीक मंत्रों के बीच शनिदेव भगवान मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
पूर्व सरपंच कमलेशदेवी बैरवा ने बताया कि आयोजित समारोह में सुबह पंडि़तों की ओर से उच्चारित वैदीक मंत्रों के बीच भगवान शनिदेव की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना हुई। इस दौरान पांड़ाल वैदीक मंत्रों एवं भगवान शनिदेव के जयकारों से गुंज उठा। इससे पहले दर्जनों श्रद्धालुओं ने वैदीक मंत्रों के बीच हवनकुंड़ में आहुतियां दी गई।
बाद में भगवान शनिदेव की महाआरती कर प्रसादी वितरण की गई। गुरुवार को महिलाओं की ओर बैण्ड़बाजों पर चल रहे भजनों के बीच कलशयात्रा निकाली तो शाम को आयोजित भजन संध्या में लोग देर रात तक भजनों का रसपान करते रहे। इस मौके पर आस-पास के करीब एक दर्जन के हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो