scriptvideo: धूमधाम से मनाई विवेकानन्द जयन्ती , स्मारक पर ध्वजारोहण कर विवेकानन्द की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण | Penis Vivekanand Jayanti hoisted the flag on the statue | Patrika News

video: धूमधाम से मनाई विवेकानन्द जयन्ती , स्मारक पर ध्वजारोहण कर विवेकानन्द की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

locationटोंकPublished: Jan 13, 2019 03:20:56 pm

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

penis-vivekanand-jayanti-hoisted-the-flag-on-the-statue

video: धूमधाम से मनाई विवेकानन्द जयन्ती , स्मारक पर ध्वजारोहण कर विवेकानन्द की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

टोंक. विवेकानन्द जयन्ती के उपलक्ष में विवेकानन्द पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, टोंक के छात्र-छात्राओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को विवेकानन्द शिक्षा समिति के अध्यक्ष व पार्षद भागचन्द जैन फुलेता ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
शोभायात्रा विद्यालय से प्रारम्भ होकर राज टाकीज रोड होती हुई विवेकानन्द सर्किल पहुंची। मुख्य अतिथि लक्ष्मी जैन, सभापति, नगर परिषद टोंक ने विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामकल्याण शर्मा ने स्मारक पर ध्वजारोहण किया।
विवेकानन्द स्कूल द्वारा विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विवेकानन्द स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न भाषाओं में स्वामी विवेकानन्द के बारे में विचार व्यक्त किये। प्रबंध निदेशक विवेक काला ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य तय करके कैरियर के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया।
संस्थापक सचिव रमेश काला ने विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया। इस के पश्चात विवेकानन्द स्कूल परिसर में प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में विवेकानन्द जयंतती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिला कलेक्टर द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पकंज शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या मोनिका काला, रामनारायण बैरवा, रमेश तिवारी, बन्नालाल मीना, हेतराज महावर, मोअज्ज़म अहमद, नीरज शर्मा, ज़हीर अहमद, नीरज नीमावत, हेमराज, यादव, दीपक शर्मा, गणपत तसेरा सहित स्टॉफ सदस्य व अभिभावकगण उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो