script

टोंक में सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की आस लगाए बैठें हैं लोग, खुश खबरी की लगी उम्मीद

locationटोंकPublished: Dec 14, 2018 09:13:56 am

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

people-are-waiting-for-sachin-pilot-to-become-chief-minister-in-tonk

टोंक में सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की आस लगाए बैठें हैं लोग, खुश खबरी की लगी उम्मीद

टोंक. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने के बाद अब कार्यकर्ता उनके मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। टोंक के लोगों की निगाहें सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने पर लगी हुई है। इधर, सैकड़ों कार्यकर्ता जयपुर में प्रदेश मुख्यालय के बाहर जमे हुए हैं।
वे कांग्रेस आलाकमान से गुहार कर रहे हैं कि टोंक विधायक सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाए। इसके लिए टोंक विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार व गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय के बाहर डटे हुए हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सचिन पायलट को विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने सर्वाधिक मतदान किया है। उनका मानना है कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनते हैं तो जिले का विकास कई गुना अधिक होगा।
इसी उम्मीद के साथ वे सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं का कहना हैकि जिस तरह से मध्यप्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई है। उसी प्रकार प्रदेश में भी की जाए।

दिनभर चलती रही कई चर्चाएं
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय जयपुर में लोगों का जमावड़ा बुधवार से ही है। बुधवार सुबह से गुरुवार रात तक मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर कई चर्चाएं चलती रही। टोंक में भी लोग अधिकतर समय सचिन पायलट की घोषणा को लेकर चर्चा करते रहे।
जयपुर गए कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुनील बंसल, हंसराज चौधरी, विकास विजयवर्गीय, इम्तियाज खान, नवीन जैन, यूसुफ इंजीनियर, अरशद चिश्ती, ओसाफ खान आदि ने बताया कि कांगे्रस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से सचिन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।

अब जगी है उम्मीद
लोगों को उम्मीद है कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनेंगे तो जिलेभर में विकास कईगुना तेजी से होगा। लोगों को उम्मीद है कि यहां कई बड़ी योजनाएं आएंगी। इसमें खासतौर पर उद्योग व शिक्षा के क्षेत्र में काम होगा।
कई बड़ी कम्पनियां यहां आएंगी तो रोजगार के लिए लोगों को घर नहीं छोडऩा पड़ेगा। शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को जयपुर-कोटा रुख नहीं करना पड़ेगा। वहीं अन्य परियोजनाएं भी टोंक को विकास के पथ पर कई गुना तेजी से आगे
ले जाएगी।

निर्धनों को रजाइयां
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व अजमेर सम्भाग प्रभारी रजिया अमानत ने सचिन पायलट के जीतने पर शहर के निर्धनों को सर्दी से बचने के लिए रजाइयां बांटी है। महासचिव रजिया अमानत ने बताया कि सचिन पायलट के जीतने की खुशी पर शहर के निर्धनों को रजाइयां बांटी गई है। ताकि से सर्दी से बच सके।

ट्रेंडिंग वीडियो