scriptvideo: मानसून पूर्व बरसात से मौसम में आया बदलाव, लोगों को गर्मी से मिली राहत | People got relief from rain in the summer | Patrika News

video: मानसून पूर्व बरसात से मौसम में आया बदलाव, लोगों को गर्मी से मिली राहत

locationटोंकPublished: Jun 16, 2019 04:10:46 pm

Submitted by:

pawan sharma

करीब डेढ़ घंटे हुई बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया एवं किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
 

people-got-relief-from-rain-in-the-summer

video: मानसून पूर्व बरसात से मौसम में आया बदलाव, लोगों को गर्मी से मिली राहत

निवाई. उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास के गांव में दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे हुई बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया एवं किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। शहर में हुई तेज बरसात से रक्तांचल पर्वत का पानी बड़ा बाजार, पटेल रोड होते हुए कई कॉलोनियों में चला गया, जिससे कॉलोनियों में पानी भर गया।
इस दौरान इंदिरा विस्तार कॉलोनी, निर्वाण नगर, आसाराम गौशाला के सामने, प्रताप स्टेडियम, जगदंबा कॉलोनी सहित अनेक कॉलोनियों में पानी भर गया। इस दौरान भर कुआं तालाब में भी पानी की आवक बढ़ी है। पहली बरसात में रक्तांचल पर्वत पर झरने दिखाई दिए। बरसात से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
बारिश होने से गर्मी से मिली निजात
देवली. शहर में सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान सडक़ों पर पानी बह निकला। सुबह साढ़े 7 बजे से मध्यम दर्जे की करीब आधे घंटे बारिश हुई। इस बीच दोपहर भी हल्की बंूदाबांदी हुई। ऐसे में शाम तक लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
उमस से लोग हुए बेबस
मालपुरा. उपखण्ड क्षेत्र में रात को तेज हवाओं के साथ हुई गर्जना के बाद बरसात से मौसम में ठण्डक हो गई। गर्मी के तेज तापमान के बाद हुई बरसात से उमस बढ़ गई। उमस के चलते गुरुवार को लोग परेशान होते नजर आए। वही दिनभर रिमझीम बरसात का दौर चलता रहा।
बूंदाबांदी से लोगों को मिली राहत
पलाई. कस्बे सहित क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से बूंदाबादी हुई। तडक़े चार बजे से सुबह 10 बजे तक बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो