scriptजिलेभर में बंद रहे पेट्रोल पम्प, वेट दरें पंजाब राज्य के समान करने की मांग | Petrol pumps remained closed throughout the district | Patrika News

जिलेभर में बंद रहे पेट्रोल पम्प, वेट दरें पंजाब राज्य के समान करने की मांग

locationटोंकPublished: Apr 10, 2021 09:09:03 pm

Submitted by:

pawan sharma

कई मांगों को लेकर शनिवार को जिलेभर में पेट्रोल पम्प बंद रहे। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे 25 अप्रेल से हड़ताल शुरू कर देंगे।

जिलेभर में बंद रहे पेट्रोल पम्प, वेट दरें पंजाब राज्य के समान करने की मांग

जिलेभर में बंद रहे पेट्रोल पम्प, वेट दरें पंजाब राज्य के समान करने की मांग

टोंक. कई मांगों को लेकर शनिवार को जिलेभर में पेट्रोल पम्प बंद रहे। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे 25 अप्रेल से हड़ताल शुरू कर देंगे। उन्होंने राज्य में पेट्रोल डीजल पर वेट दरें पंजाब राज्य के समान करने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की है।
वेट दरें पंजाब राज्य के समान करने की मांग
मालपुरा. मुख्यालय सहित क्षेत्र में राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोशियसन के आव्हान पर शनिवार सुबह 6 से रात 12 बजे तक सभी पेट्रोल पम्प बंद रखे गए। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिला महामंत्री रामबाबू व्यास ने बताया कि राज्य में पेट्रोल डीजल पर वेट दरें पंजाब राज्य के समान करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी पेट्रोल पम्प संचालक एक दिन की सांकेतिक हड़ताल के चलते पेट्रोल पम्प बंद रहने के चलते वाहन चालको एवं किसानों को असुविधाओं का समाना करना पडा।
पेट्रोल पंप बंद होने की स्थिति में
देवली. राज्य में वेट विसंगतियों को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वाान पर शनिवार को शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे। इस दौरान सांकेतिक हड़ताल से अनभिज्ञ लोगों को पंप पर आकर सूचना मिलने से परेशानी भी उठानी पड़ी।
पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि अभी पूरे देश में कई अपेक्षा राजस्थान राज्य में पेट्रोल व डीजल पर वेट व रोड सेस सबसे अधिक है। इसके चलते डीजल पेट्रोल की बिक्री में भारी कमी हो गई है अन्य राज्य की सीमा के पास तो पेट्रोल पंप बंद होने की स्थिति में आ गए। डीलरों की मांग है कि राजस्थान में पंजाब व हरियाणा के बराबर पेट्रोल व डीजल पर वेट व रोड सेस लगाया जाए।
पेट्रोल पम्प की हड़ताल का मिला जुला असर

पीपलू. प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वेट में वृद्धि के विरोध में राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पीपलू क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप पर शनिवार को सांकेतिक हड़ताल रही। हालांकि पेट्रोल पंपों पर हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिला। पेट्रोल पंपों पर मानवीय दृष्टिकोण से कई परेशानी उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल डाला गया।
वहीं आपातकालीन आवश्यकताओं वालों को भी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की गई। कई पेट्रोल पंप हड़ताल के चलते पूरी तरह से बंद भी रहे हैं। पेट्रोल पंप से जुड़े राजाराम चौधरी, अशोक राव, नरेंद्रसिंह राजावत, आशुतोष चौधरी ने बताया की राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वेट में की गई वृद्धि के विरोध तथा पंजाब के समान वेट लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी गई है। मांग पूरी नहीं होने पर 25 अप्रेल से हड़ताल प्रस्तावित हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो