टोंक

धरना : देश भी चला सकती हैं बेटियां

शहर के मोतीबाग क्षेत्र में सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के विरोध में संविधान बचाओ, देश बचाओ को लेकर चल रहा धरना सत्याग्रह रविवार को भी जारी रहा। शनिवार रात सत्याग्रह में ममता जाखड़, हाफिज फव्वाद जावेद, शादाब शिरानी, जव्वाद खान, फैजान, राहुल चौधरी आए।

टोंकFeb 17, 2020 / 11:32 am

MOHAN LAL KUMAWAT

टोंक के मोतीबाग में चल रहे धरने व सत्याग्रह में शामिल महिलाएं।

टोंक. शहर के मोतीबाग क्षेत्र में सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के विरोध में संविधान बचाओ, देश बचाओ को लेकर चल रहा धरना सत्याग्रह रविवार को भी जारी रहा। शनिवार रात सत्याग्रह में ममता जाखड़, हाफिज फव्वाद जावेद, शादाब शिरानी, जव्वाद खान, फैजान, राहुल चौधरी आए।
ममता जाखड़ ने कहा कि शाहीन बाग की महिलाओं पर 500 रुपए लेकर शामिल होने का इल्जाम लगाने वालों की सोच गंदी है। शाहीन बाग दुनिया में मिसाल बन चुका है। उसका नेतृत्व महिलाएं कर रही है। भारत की नारी शक्ति को किसी और के नेतृत्व की जरूरत नहीं है। जब महिलाएं गृहस्थी चला सकती हैं तो शाहीन बाग और देश भी चला सकती है।
शाहीन बाग से आईशाहीन ने कहा कि यह आंदोलन जामिया की बेटियों से शुरू हुआ और जामिया के बेटों तक पहुंचा। अब उनकी हिफाजत के लिए उनकी मां और दादी सडक़ पर आ गई हैं। अब संविधान बचाकर ही लौटेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट सरताज अहमद, मेहबूब उस्मानी आदि ने विचार व्यक्त किए। संविधान बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक सलीमुद्दीन खान ने बताया कि शायर इमरान प्रतापगढ़ी 19 फरवरी शाम 7 बजे स्त्याग्रह में शामिल होंगे।
उनियारा. चामुण्डा माता मंदिर परिसर में रविवार को राजपूत जागृति संस्थान की बैठक अध्यक्ष शिवराज सिंह नरूका की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व की बैठक में लिए गए पीपल पूर्णिमा पर समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई।
पीपल पूर्णिमा को जयपुर में भी समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन होगा।
ऐसी स्थिति में विवाह के जोड़े कम हो पाएंगे। ऐसे में अक्षय तृतीया 26 अप्रेल को सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय किया गया। बैठक में जोड़ों की राशि तथा सहयोग राशि एकत्र करने सहित अन्य जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। बैठक में रूपेन्द्र सिंह, किशन सिंह, भगवान सिंह, भीमसिंह गौड, मोहन सिंह नरूका, अर्जुन सिंह, भंवर सिंह उनियारी, बलभद्र सिंह आदि मौजूद थे।
टोंक. सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने सांसद निवास में नवनिर्वाचित सरपंचो का माला पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि अपेक्षा करता हूं कि आप प्रत्येक माह निर्धारित समय पर ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत के विकास के लिए आम जनता और वार्ड पंचों से प्राप्त प्रस्तावों का अनुमोदन करें और गांव के निर्धन व आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति का कार्य प्राथमिकता से करवाएं। इसके बाद सांसद सांसद ने आमजन की समस्याओं को सुना और इनके निवारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को
निर्देषित किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.