scriptशराबी व उत्पातियों के प्रति पुलिस सख्ती बरते | Police are strict against alcoholism and harassment | Patrika News

शराबी व उत्पातियों के प्रति पुलिस सख्ती बरते

locationटोंकPublished: Apr 21, 2021 06:14:20 pm

Submitted by:

pawan sharma

राजस्थान पत्रिका की ओर से उपखण्ड के मोर कस्बे में पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें घरेलु कार्यों में व्यस्त महिलाओं ने भी पुलिस प्रशासन से महिला सुरक्षा के साथ अन्य समस्याओं के निस्तारण कराने की बात कही।

शराबी व उत्पातियों के प्रति पुलिस सख्ती बरते

शराबी व उत्पातियों के प्रति पुलिस सख्ती बरते

टोडारायसिंह. राजस्थान पत्रिका की ओर से उपखण्ड के मोर कस्बे में पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें घरेलु कार्यों में व्यस्त महिलाओं ने भी पुलिस प्रशासन से महिला सुरक्षा के साथ अन्य समस्याओं के निस्तारण कराने की बात कही।
उन्होंने कस्बे में युवाओं का नशे का आदि होना, मनचले व शराबी व्यक्तियों द्वारा उत्पात मचाना, बजरी से भरे वाहनों को लाउडस्पीकरों की ऊंची आवाज के साथ तेज गति से चलाना, संदिग्ध युवकों का रैकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने आदि समस्याएं पुलिस समक्ष रखने के साथ महिला सुरक्षा को प्राथमिक देने की बात रखी। पुलिस चौकी प्रभारी ने आमजन को अपराधिक गतिविधियों पर रोक तथा कार्रवाई में सहयोगी बनने की बात कही।

शाम होते ही कस्बे के मुख्य चौराहे व मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक स्थलों पर युवकों का जमघट लग जाता है। कई व्यक्ति शराब पीकर उत्पात मचाने के साथ झगड़ा व मारपीट करने से माहौल खराब रहता है। पुलिस को मुख्य बस स्टैण्ड, तेजाजी चौक, आयुर्वेदिक औषधालय व मुख्य बाजार में गश्त करने के साथ इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आशा सैनी- सरपंच
अपराध पर अंकुश व न्याय के लिए परिवार से अधिक ग्रामीणों को पुलिस पर विश्वास होता है। पुलिस कई समस्याओं का समाधान बातचीत से कर सकती है। समय-समय पर गश्त करने से बस स्टैण्ड व गली मोहल्लो में अपराधिक प्रवृति के लोगो में खौफ बनेगा। – पार्वती देवी
क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में सबसे अधिक महिलाए पीडि़त है। सबसे अधिक सुरक्षा की आवश्यकता महिलाओं को है। छेडख़ानी से लेकर शराब पीकर उत्पात में भी महिलाएं प्रभावित रहती है। समय समय पर सार्वजनिक पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं को सूनना चाहिए। – सीमा पारीक।
कस्बे में फेरी के नाम संदिग्ध व्यक्ति गली मोहल्लो में घूमते हैं तथा रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूकते हैं। ऐसे संदिग्ध व अनजान व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस की ओर से गश्त करने के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। सायरी देवी
क्षेत्र में सबसे अधिक परिवार शराब पीने वालों से प्रभावित है। अधिकांश घरों में मुखिया के शराब पीकर आने तथा आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा करने से माहौल रहता है। इसका नई युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ता है। कई परिवार शराब से उजड़ गए हैं। इसलिए शराब की बिक्री पर रोक लगने के साथ शराबी व उत्पाती व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। – नंदू देवी जांगिड़।
अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश, आमजन के सहयोग से संभव है। गली मोहल्लों में संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आए, शराबी शराब पीकर उत्पात मचाए या परिवार में कोई भी व्यक्ति अकारण झगड़ा करें तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना देे। युवाओं में नशे के चलन में काफी हद तक अभिभावक जिम्मेदार होता है।
बच्चों की प्रत्येेक गतिविधियों पर नजर रखते हुए समय समय पर सख्ती दिखाना जरूरी है। युवा पीढ़ी के नशा या अन्य अपराधित प्रवृति संगती का असर होता है। उक्त समस्याओं का हल पहले बातचीत से निकलता है। पुलिस का अमजन में विश्वास बना रहेगा। समय समय पर कस्बे के सार्वजनिक स्थल व मुख्य चौराहों के साथ बाजार में गश्त बढ़ाई जाएगी। – बन्नालाल यादव, मोर पुलिस चौकी प्रभारी।
यह मुद्दे आए सामने– तेज गति से सरपट दौड़ते बजरी से भरे वाहनों पर हो कार्रवाई। – शराब की अवैध बिक्री पर लगे रोक। – मुख्य बाजार व गली मोहल्लों में पुलिस गश्त की जाए – नई पीढ़ी में नशे की गतिविधियों पर लगे रोक। – मनचलों व नशे में घूमते व्यक्तियों पर हो कार्रवाई। – सदिग्ध व अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों पर लगे अंकुश।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो