डाकअधीक्षक हनुमान लाल बैरवा ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय डाक विभाग की ओर से टोंक मण्डल के अधीनस्थ टोंक व बूंदी जिले के प्रत्येक प्रधान डाकघर, उप डाकघर, शाखा डाकघर में तिरंगे झंडे 15 अगस्त तक बिक्री करेगा। इस अभियान के तहत देश के समस्त कार्यालयों एवं घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाना है। इसमें सभी आम जनमानस की भागीदारी हो। यह प्रत्येक डाकघर ही नहीं बल्कि शाखा डाकघर तक भी उपलब्ध है। टोंक व बूंदी जिले में 397 डाकघर है। एक झंडे की कीमत 25 रुपए रखी गई है।
बाजार में काफी महंगी दर है डाक विभाग कपड़े का तिरंगा विक्रय कर रहा है। इसकी दर 25 रुपए प्रति है, लेकिन इस साइज का झंडा बाजार में 200 रुपए से अधिक में बिक रहा है।
तीन किलो ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक जब्त
उनियारा. नगरपालिका द्वारा कस्बे में मंगलवार को ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक प्रयोग करने वालों से 3 किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त कर 8 चालान काटे। अधिशासी अधिकारी महेंद्र ङ्क्षसह चारण ने बताया कि नगर पालिका ने मंगलवार को कस्बे में अभियान चलाकर इनके विरुद्ध की गई कार्यवाही में विभिन्न दुकानदारों से 3 किलो ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक की थैलियां जब्त कर उनके 8 चालान काट 8 सौ रुपए की जुर्माना राशी वसूल की गई।दल में पालिका के कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक अजय टोपियां , कैशियर सुलेमान , जमादार लाखन ङ्क्षसह , सहायक कर्मचारी विनोदकुमार आदि शामिल थे।