scriptबैठक में संगठन की मजबूत पर चर्चा कर सर्व-सम्मति से अध्यक्ष का किया चुनाव | President was elected with all consent in the meeting | Patrika News

बैठक में संगठन की मजबूत पर चर्चा कर सर्व-सम्मति से अध्यक्ष का किया चुनाव

locationटोंकPublished: Aug 12, 2019 06:02:31 pm

Submitted by:

Vijay

Tonk News राजस्थान प्रदेश कीर, कहार, कश्यप, केवट, मेहरा समाज की तहसील स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष मोतीलाल मेहरा की अध्यक्षता में बोरड़ा गणेशजी मंदिर परिसर में हुई।

president-was-elected-with-all-consent-in-the-meeting

बैठक में संगठन की मजबूत पर चर्चा कर सर्व-सम्मति से अध्यक्ष का किया चुनाव

दूनी. राजस्थान प्रदेश कीर, कहार, कश्यप, केवट, मेहरा समाज की तहसील स्तरीय बैठक प्रदेशध्यक्ष मोतीलाल मेहरा की अध्यक्षता में बोरड़ा गणेशजी मंदिर परिसर में रविवार को हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की मजबूत संगठन से राजनीतिक पहचान बनेगी। संगठन मजबूत होने पर हम हक की लड़ाई भी लड़ेंगे।
बैठक को दूनी अध्यक्ष माधुलाल मेहरा, केवट सेना प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र मेहरा, महामंत्री प्रकाश मेहरा ने भी सम्बोधित किया। बैठक में सर्व-सम्मति से देवली तहसील अध्यक्ष पद पर भगवान मेहरा व महामंत्री पद पर उद्दालाल कीर को मनोनीत किया गया।
इसके बाद बैठक में समाज के एकीकरण, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सहित अन्य पहलुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए गए। इस दौरान बैठक में हरलाल कीर, सोभाग मेहरा, सुखलाल कीर, चेतन कीर, छीतरलाल धुंवाला, शिवराम सहित अन्य मौजूद थे।
रामसिंह बने अध्यक्ष
टोंक. अखिल भारतीय बड़वा समाज समिति क्षेत्रीय कार्यकारिणी इकाइ दाखिया के चुनाव रविवार को हुए। इसमें अध्यक्ष ककोड़ के रामसिंह को चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष खरेड़ा के जुगराजसिंह, महासचिव दाखिया के अजीत सिंह, सचिव ककोड़ के बाबूसिंह, टोंक के मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह, संगठन मंत्री राकेश सिंह, प्रवक्ता महावीर सिंह, संरक्षक करणसिंह को चुना गया।
राजेन्द्र परिषद अध्यक्ष मनोनीत
देवली. राजपूत समाज विकास परिषद देवली के रविवार को चुनाव हुए। इसमें राजेन्द्र सिंह राठौड़ (गांवड़ी)को सर्वसम्मति से परिषद अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

चुनाव प्रभारी गोविन्द सिंह राजावत ने बताया कि छीतर सिंह नाथावत को महामंत्री, विक्रम सिंह शक्तावत को कोषाध्यक्ष, राजबहादूर सिंह, हनुवंत सिंह, गणराज सिंह सोलंकी, हेमेन्द्र सिंह, गिरवर सिंह को उपाध्यक्ष, मुकुट सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, भवानी सिंह, हिम्मत सिंह, कैलाश सिंह महामंत्री, भरत सिंह राठौड़, अरविन्द सिंह को प्रवक्ता व गजेन्द्र सिंह राणावत, लक्ष्मण सिंह को सर्वसम्मति से मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। भवानी सिंह, नारायण सिंह, छीतर सिंह, देवेन्द्र सिंह, गुमान सिंह को परिषद का संरक्षक मनोनीत किया है। नव मनोनीत अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

tonk News in Hindi, Tonk Hindi News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो