scriptलोगों को भय मुक्त रहने का दिया संदेश, रैपिड एक्शन फोर्स ने घाड़-दूनी में किया फ्लेग मार्च | RAF gave message to march fear-free | Patrika News

लोगों को भय मुक्त रहने का दिया संदेश, रैपिड एक्शन फोर्स ने घाड़-दूनी में किया फ्लेग मार्च

locationटोंकPublished: Oct 21, 2019 05:47:26 pm

Submitted by:

jalaluddin khan

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रेपिड एक्शन फोर्स(आरएएफ)की सी/८३ बटालियन के सदस्यों ने रविवार को शहर में फ्लेग मार्च किया।

लोगों को भय मुक्त रहने का दिया संदेश, रैपिड एक्शन फोर्स ने घाड़-दूनी में किया फ्लेग मार्च

लोगों को भय मुक्त रहने का दिया संदेश, रैपिड एक्शन फोर्स ने घाड़-दूनी में किया फ्लेग मार्च

देवली. केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रेपिड एक्शन फोर्स(आरएएफ)की सी/८३ बटालियन के सदस्यों ने रविवार को शहर में फ्लेग मार्च किया। इस दौरान बटालियन सदस्यों ने शहर की भौतिक व व्यवहारिक जानकारी जुटाई। बटालियन के उपकमाण्डेंट लखमीचंद ने बताया कि मंत्रालय के निर्देश पर संवेदनशील जिले में वर्ष में एक व अतिसंवेदनशील जिले में दो बार फ्लेग मार्च किया जाता है।
read more:दीपावली पर जयपुर से स्कूटी पर गांव जा रहे दो युवकों की सडक़ हादसे में हुई मौत

टोंक जिले को अतिसंवेदनशील जिला माना गया है। उक्त बटालियन ६ दिवसीय दौरे पर जिले में आई है। इसके तहत बटालियन प्रतिदिन चार थानों क्षेत्रों में फ्लेग मार्च कर रही है। इसका उदेश्य से क्षेत्र की अतिसंवेदनशील जगह को चिन्ह्ति करना, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा, प्राकृतिक आपदा, साम्प्रदायिक तनाव, दंगों को कारगर ढंग से निपटना है। जहां बटालियन सदस्यों ने छतरी चौराहा सहित कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में जानकारी ली तथा नक्शा बनाया।
read more:दो शातिर नकबजनों को किया गिरफ्तार , पुलिस अभिरक्षा से फरार होने सहित एक दर्जन से अधिक वारदातों में हैं लिप्त

इस दौरान थाना पुलिस के एसआई राजेन्द्र कुमार, एएसआई रामकुमार मीणा, पुलिसकर्मी हेमराज, बटालियन के निरीक्षक अजीत सिंह, रतन सिंह सहित ७५ सदस्य साथ थे। इससे पहले मेहन्दवास, दूनी व घाड़ थाना क्षेत्रों में भी फ्लेग मार्च किया गया।
read more:14 साल तक की बेटियों के रक्त के लिए नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

शहर की भौतिक जानकारी जुटाई
दूनी. आगामी प्राकृतिक आपदा सहित अन्य घटना-दुर्घटना में आमजन की सुरक्षा एवं शांति कायम रखने के उद्देश्य को लेकर पुलिस के निर्देशन में रैपिड एक्शन फोर्स ने घाड़ व दूनी कस्बे में फ्लेग मार्च किया। घाड़ थानाप्रभारी हरिनारायण मीणा व दूनी थानाप्रभारी बाबूलाल टेपण ने बताया कि फोर्स के जवानों ने पुलिस के निर्देशन में मुख्य चौराहा, बाजार व गली-मोहल्लों में फ्लेग मार्च कर लोगों को भय मुक्त रहने का संदेश दिया।
इससे पहले थाने में कस्बे से सम्बंधित जानकारियां जुटाई। इस मौके पर एएसआई गोपाल शर्मा, हैडकांस्टेबल आत्माराम जाट, लालाराम गुर्जर, शिवकुमार जाट, पुलिसकर्मी मुकेश जाट सहित करीब चार दर्जन दर्जन से अधिक रैपिड एक्शन फोर्स के जवान व थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो