scriptडांडिया और गरबा के महा मुकाबले में भाग लेकर आप भी जीत सकते हे ढेरों पुरस्कार, जानने के लिए पढ़े ये खबर | Raise in Navratri Dandiyas disappearance | Patrika News

डांडिया और गरबा के महा मुकाबले में भाग लेकर आप भी जीत सकते हे ढेरों पुरस्कार, जानने के लिए पढ़े ये खबर

locationटोंकPublished: Sep 20, 2017 03:47:26 pm

Submitted by:

pawan sharma

राजस्थान पत्रिका, इनरव्हील क्लब टोंक व माहेश्वरी सखी सहेली ग्रुप की ओर से डांडिया महोत्सव 23 सितम्बर को मधुबन पैराडाइज में होगा।

डांडिया महोत्सव

राजस्थान पत्रिका, इनरव्हील क्लब टोंक व माहेश्वरी सखी सहेली ग्रुप की ओर से ये महोत्सव 23 सितम्बर को मधुबन पैराडाइज में होगा।

टोंक.

जिले की महिलाओं के लिए खुश खबर है। अब वे नवरात्र में डांडिया का भी लुत्फ उठा सकेंगी। इसके लिए राजस्थान पत्रिका लेकर आया है डांडिया महोत्सव। राजस्थान पत्रिका, इनरव्हील क्लब टोंक व माहेश्वरी सखी सहेली ग्रुप की ओर से ये महोत्सव 23 सितम्बर को मधुबन पैराडाइज में होगा। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष रेखा जाजू ने बताया कि डांडिया महोत्सव शाम 7 बजे शुरू होगा।
ये रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें सिर्फ महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें मोबाइल नम्बर 94612-93722 व 94142-01257 पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। माहेश्वरी सखी सहेली ग्रुप की जूली मूंदड़ा ने बताया कि महोत्सव के दौरान ड्रॉ भी निकाला जाएगा। इसमें प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आकस्मिक सवाल भी पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वालों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खाने-पीने की स्टॉल लगाई जाएंगी। जहां महिलाएं इनका लुत्फ नि:शुल्क ले सकेंगी।
श्रोताओं का मोहा मन

टोंक. अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सोमवार रात अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। अग्रवाल शिक्षा समिति के मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समाज अध्यक्ष आत्माराम व श्यामलाल जैन ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में अग्रसेन आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने कईनृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुनील बंसल, मणीकान्त गर्ग, धर्मेन्द्र गुप्ता, राजीव बंसल, कैलाश गुप्ता, प्रदीप जैन आदि मौजूद थे।
उमड़े श्रद्धालु
देवली. श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के मौके पर मंगलवार को अग्रवाल समाज ने शहर में शोभायात्रा निकाली।समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रूपम जिन्दल ने बताया कि रैली के आगे अग्रसेन जी की झांकी सजा वाहन चल रहा था। वहीं पीछे-पीछे सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग वाहन रैली के रूप में चल रहे थे।
शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इधर, शाम को समाज की धर्मशाला में अग्रसेन मेले का आयोजन हुआ। इसमें समाज की महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई। रात तक चले मेले में समाज के लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान समाज संरक्षक ओमप्रकाश सिंहल, अध्यक्ष बृजकिशोर गोयल, सुरेश अग्रवाल, सौरभ जिन्दल, आकाश कंछल, रामनारायण, शैलेष सिंहल, विकास बंसल, अभय, दीपक गर्ग, रोहित जिन्दल आदि साथ थे।
अग्रसेन जयंती कल
उनियारा ञ्च पत्रिका. अग्रवाल समाज की बैठक वेंकेटेश्वर मंदिर में अध्यक्ष रूपचंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महामंत्री संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बैठक में गत बैठक में लिए निर्णयों पर भी विचार किया गया। साथ ही 21 सितम्बर को अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर वेंकेटेश्वर मंदिर में समाज के सभी महिला-पुरुष 108 दीपकों से भगवान की आरती करेंगे।
साथ ही शतरंज प्रतियोगिता कराने का भी निर्णय किया गया। प्रवक्ता निर्मल गुप्ता ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता तहसील स्तरीय आयोजित होगी, जो मंदिर परिसर में कराई जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अविनाश गोयल, संगठन मंत्री श्रीराम गोयल, प्रदीप गुप्ता, विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, राकेश गुप्ता व नरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो