टोंक

राजस्थान शिक्षक संघ के सुवालका चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

टोंकNov 10, 2018 / 08:56 am

pawan sharma

देवली मेें शुक्रवार को शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा देवली के चुने हुए प्रतिनिधि।

देवली. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा देवली के शुुक्रवार को चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश स्वर्णकार व पर्यवेक्षक ओमप्रकाश गुप्ता की मौजदूगी में चुनाव हुए। इसमें सुरेन्द्र कुमार सुवालका चौथी बार अध्यक्ष चुने गए।
 

इस दौरान द्वारका प्रसाद मेघवंशी मंत्री, विनय कुमार जैन सभाध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा, सुगन चन्द कुमावत उपसभाध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा पनवाड कोषाध्यक्ष, मनिषा जैन महिला उपाध्यक्ष, उषारानी गहलोत महिला मंत्री, गोपाल पेंटर वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि, महावीर पडियार अध्यापक प्रतिनिधि, शिवराज मीणा, यशवंत चतुर्वेदी आदि सदस्य जिला महासमिति सदस्य चुने गए।
 

चुनाव कल
निवाई. शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चुनाव रविवार को माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर होंगे। अध्यक्ष शिवराज चौहान ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल विजय व पर्यवेक्षक डॉ. मधुसूदन शर्मा के सान्निध्य में चुनाव रविवार को होंगे।
 

महापर्व की तैयारी पर चर्चा
निवाई. अष्टान्हिका महापर्व में सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन आर्यिका श्रुतमति व सुबोधमति के सान्निध्य में संत निवास नसिया जैन मन्दिर में आयोजित होगा।

 

इसकी तैयारियां को लेकर चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र चंवरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रचार संयोजक विमल जौंला ने बताया कि 15 से 23 नवम्बर तक अष्टान्हिका महापर्व में सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का आयोजन किया जाएगा।
 

जौला ने बताया कि विधान की शुरुआत चेतन जैन ने ध्वजा रोहण करके की। इस दौरान दिनेश चंवरिया, त्रिलोक, प्रकाश सांवलिया, अशोक भाणजा, राजेन्द्र सेदरिया, सुनिल, संजय चंवरिया, प्रवीण जैन, शम्भू एवं राजेश गिन्दोड़ी मौजूद थे।
 

Home / Tonk / राजस्थान शिक्षक संघ के सुवालका चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.