video: विजय संकल्प वाहन रैली निकाल मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प
https://www.patrika.com/rajasthan-news/
निवाई. भाजपा प्रदेश एवं जिला के आह्वान पर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा निवाई व पीपलू विधान क्षैत्र में संकल्प वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। रैली झिलाय रोड पर स्थित श्री चिन्ताहरण गोशजी के मन्दिर से रवाना हुई।
जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता दुपहिया वाहनो पर सवार होकर झिलाय रोड, गुर्जर छात्रावास, आदित्य प्लाजा, सिंधी कालोनी, अहिंसा सर्किल एवं बस स्टेण्ड होते हुए वापस अहिंसा सर्किल पंहुचे। जहा पर लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुन: प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, भाजपा नेता रामसहाय वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं विधानसभा क्षैत्र प्रभारी रमाकान्त शर्मा, युवा मोर्चो शहर मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह नाथावत, नटवाडा मण्डल अध्यक्ष रामसहाय मीणा, अरनीया मण्डल अध्यक्ष हनूमान जाट, डांगरथल मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह, महामंत्री रामविलास गुर्जर, नन्दन पारीक, देवराज गुर्जर, करणसिंह, आशाराम डोई, हरिशंकर मण्डालियां, शिवजीराम गुर्जर, मनोज पाटनी, पार्षद रमेश सोनी, हरी करीरीया एवं अमर सिंह चेची सहित सैकडो कार्यकर्ता वाहन रैली में शामिल होकर पुन: मोदी सरकार बनवाने का संकल्प लिया।
अब पाइए अपने शहर ( Tonk News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज