scriptvideo: रामायण महायज्ञ व रामकथा महोत्सव से धर्ममय हो रहा कस्बा | Ramakatha is a religious town | Patrika News

video: रामायण महायज्ञ व रामकथा महोत्सव से धर्ममय हो रहा कस्बा

locationटोंकPublished: Dec 26, 2018 01:32:37 pm

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

ramakatha-is-a-religious-town

video: रामायण महायज्ञ व रामकथा महोत्सव से धर्ममय हो रहा कस्बा

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में पंच महाजन धर्मशाला पर रामकथा सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व कल्याण के लिए चल रहे नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ व रामकथा महोत्सव में मंगलवार को श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा।

रामकथा में संत रामलखन दास वेदान्ती ने कहा कि जीवन में सद्गुणों को अपनाने पर ही जीवन राममय हो जाता है। महंत विश्व भूषणदास, महंत महावीरदास ब्रह्मचारी, कुमारी साक्षी शर्मा रामायणी ने कथावचन किया।
सदस्य पवन पालीवाल ने बताया कि अयोध्या से आए रामायण व्यास संत माधव दास के सान्निध्य में हवनकुण्ड में आहुतियों के साथ एक सौ आठ आसनों पर संगीतमय रामचरित मानस पारायण पठन किया गया।
कलश यात्रा निकाली
अलीगढ़. कस्बे में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव कथा की शुरुआत को लेकर कथावाचक सुनिल गौत्तम उखलाना वालों के सान्निध्य में उखलाना रोड स्थित गौत्तम आश्रम भवन से 101 कलशों की कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का श्रद्धालओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कलशयात्रा गौत्तम आश्रम से रवाना होकर बस स्टैण्ड़, लालचौक, मुख्य बाजार, बालाकिला चौराहे होती हुई हलकारों का मोहल्ला स्थित अहिल्या आश्रम भवन पहुंची। जहां श्रद्धालुओं द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की महाआरती की गई।

इस अवसर पर नरनारायण त्रिपाठी, रमेशचंद शर्मा, विष्णुदत्त , हरिराम शास्त्री, सुरेश त्रिपाठी, विनोद गौतम, सूर्यकिरण, समिति के पदाधिकारी शातन्तु हलकारा, नरोत्तम, नटवर शर्मा, विष्णु बण्डेला सहित अनेक श्रद्वालु मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो