script

रविवार को होगा रावण दहन, लोग नहीं देख पाएंगे

locationटोंकPublished: Oct 24, 2020 05:27:54 pm

Submitted by:

pawan sharma

रविवार को होगा रावण दहन, लोग नहीं देख पाएंगे
 

रविवार को होगा रावण दहन, लोग नहीं देख पाएंगे

रविवार को होगा रावण दहन, लोग नहीं देख पाएंगे

टोंक. कोरोना महामारी के चलते इस बार जहां धार्मिक स्थल पर भीड़भाड़ की पाबंदी है। वहीं दशहरे पर रावण दहन को भी लोग नहीं देख पाएंगे। रावण की पुतला भी गत सालों की अपेक्षा इस साल छोटा ही होगा। पहले पुतले 35 से 40 फीट के होते थे, जो इस साल महज 10 फीट के ही होंगे।
इधर, दशहरे पर होने वाले रावण दहन को लेकर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल समेत अन्य ने दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। इसमें तय किया गया कि रावण दहन के समय किसी भी प्रकार आतिशबाजी नहीं होगी। आम नागरिक को रावण दहन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी।
आम नागरिकों के प्रवेश को रोकने के लिए हाटबाजार में बेरिकेटिंग की जाएगी। राम, लक्ष्मण और हनुमान के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहेंगे। कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया की कोरोना माहमारी के चलते निर्णय किया गया है कि इस बार रविवार को मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव पर होने वाले रावण दहन का कार्यक्रम में समाजिक दूरी की पालना की जाएगी।
केवल प्रतीकात्मक रावण दहन होगा। कलक्टर ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और सफाई के निर्देश भी दिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त सचिन यादव आदि मौजूद थे। यहां भी होगा प्रतिकात्मकसेठ रामगोपाल मांगी लाल धर्माथ ट्रस्ट श्रीराम कृष्ण मन्दिर की ओर से प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला दशहरा पर्व इस वर्ष प्रतीकात्मक होगा।

ट्रस्ट अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल एवं ट्रस्ट मन्त्री राजीव बंसल ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते सार्वजनिक एवं समारोह पूर्वक नहीं मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण हमेशा की तरह रावण 40-45 फीट का ना होकर 20 फीट का ही होगा। उसमें न तो आतिशबाजी होगी न ही किसी प्रकार का जुलूस या शोभायात्रा निकाली जाएगी।
पहली बार बिना दर्शकों के होगा दहन
देवली. कोरोना संक्रमण के चलते शहर के अटल उद्यान में रविवार शाम को प्रतीकात्मक 11फुट लंबे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में आमजन की नो एंट्री रहेगी और आतिशबाजी का प्रदर्शन भी नहीं होगा। इस दौरान न रामदरबार सजेगा और ना ही किसी प्रकार का जुलूस निलकेगा। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दीपावली पर भी पटाखों की बिक्री पर पूर्णतया रोक रहेगी।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते दशहरा पर्व धार्मिक रस्म के रूप में प्रतीकात्मक रावण दहन किया जाएगा, जिसमें दर्शकों की भागीदारी नहीं रहेगी और दहन के दौरान आतिशबाजी भी नही की जाएगी। रावण दहन पर अटल उद्यान में पालिका कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे।
विगत दिनों आगामी त्योहारों के मध्यनजर पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक हुई थी, जिसमें दशहरा पर्व पर प्रतीकात्मक रावण दहन बिना आतिशबाजी के करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान किसी तरह का धार्मिक जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा। वही ंदीपावली पर्व पर शहर में पटाखों की बिक्री पर पूर्णतया रोक रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो