scriptधार्मिक कार्यक्रम: नानी बाईको मायरो व श्रीमद भागवत कथा आज से | Religious program: Nani Biko Mayro and Srimad Bhagwat Katha from today | Patrika News

धार्मिक कार्यक्रम: नानी बाईको मायरो व श्रीमद भागवत कथा आज से

locationटोंकPublished: Feb 17, 2020 10:10:29 am

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

मंशापूर्णभूतेश्वर महादेव मंदिर में शुरू होने वाली श्रीमद भागवत कथा व नानी बाईको मायरो कार्यक्रम को लेकर रविवार को सीतारामजी के मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई। इसमें शहर के श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर ट्रस्ट के नाथूलाल गुर्जर ने बताया कि कलशयात्रा सुभाष बाजार, पांचबत्ती, काफला बाजार, बड़ा कुआं होते हुए मंशापूर्णभूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

Kalash Yatra taken out

टोंक में निकाली गई कलशयात्रा में शामिल महिलाएं।

टोंक. मंशापूर्णभूतेश्वर महादेव मंदिर में शुरू होने वाली श्रीमद भागवत कथा व नानी बाईको मायरो कार्यक्रम को लेकर रविवार को सीतारामजी के मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई।

इसमें शहर के श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर ट्रस्ट के नाथूलाल गुर्जर ने बताया कि कलशयात्रा सुभाष बाजार, पांचबत्ती, काफला बाजार, बड़ा कुआं होते हुए मंशापूर्णभूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। उन्होंने कथा का वाचन राष्ट्रीय संत रामदास करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष भगवतसिंह राणावत, उपाध्यक्ष गोपाल जडिय़ा, प्रकाश सर्राफ, शंकरलाल, राजेन्द्र गोयल आदि मौजूद थे।

शिव जयंती महोत्सव मनाया
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय टोंक की ओर से शिव जयंती महोत्सव शिव मंदिर अहीरों का मोहल्ला में मनाया गया। ध्वजारोहण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गईजो केप्टन कॉलोनी पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। राजयोगिनी रानी दीदी, ऋतु, लक्ष्मी ने सम्बोधित किया।

कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है..
विकास विहार स्थित गोविंद देव मंदिर समीप चौक में भजनामृत संध्या का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत शंभू दयाल रामप्रसाद, रामचरण, भूपेंद्र द्वारा दीप जलाने तथा गायक कैलाश वैष्णव द्वारा विनायक वंदना प्रस्तुत किए जाने पर हुई। इसके बाद वैष्णव श्रीजी की महिमा पर आधारित भजन म्हारा केसरिया कल्याण मुक्ति का कोई जतन कर ले थोड़ा थोड़ा हरी का भजन करले पेश किया।
श्याम सुंदर व हामीद भाई ने नरसी जी का मायरा पेश किया। खेमचंद ने भजन आओ री मारी संग की सहेलियां, गणेश बारेठ ने मां शेरावाली के भजन की प्रस्तुति दी। रिंपल, निशा, गोलू, वंशिका ने कीर्तन की है रात आज बाबा थाने आनो है की प्रस्तुति दी।

पाटोत्सव का आयोजन
छोटा तख्ता तेलियों की गली स्थित गोविंद देवजी मंदिर में तृतीय पाटोत्सव का आयोजन किया गया। गौरव सोनी ने बताया कि पाटोउत्सव के अंतर्गत सुबह ठाकुरजी के पंचामृत स्नान करवाया गया। भगवान के छपनभोग की झांकी सजाई गई और होली का फागोत्सव के गीत गाए गए। इस दौरान नैनकवर साहू, शंभु साहू, कपिल साहू, वार्ड पार्षद ज्योति सोनी आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो