scriptधार्मिक कार्यक्रम:भगवान श्रद्धा भाव के वशीभूत | Religious program: Under the reverence of God | Patrika News

धार्मिक कार्यक्रम:भगवान श्रद्धा भाव के वशीभूत

locationटोंकPublished: Jan 18, 2020 01:03:49 pm

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

भगवान भक्त की श्रद्धा भावना के वशीभूत होते हैं। यह बात कथा वाचक गोविंद कृष्ण शास्त्री ने बघेरा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि भगवान भक्त के हृदय को दृष्टिगत रखते हुए उसकी श्रद्धा भावना देखते हैं, क्योंकि भगवान भावना के वश में होते हैं।

Srimad Bhagwat Gyan Yagya Katha

टोडारायसिंह बघेरा में आयोजित भागवत कथा सुनती महिलाएं।

बघेरा (टोडारायसिंह.). भगवान भक्त की श्रद्धा भावना के वशीभूत होते हैं। यह बात कथा वाचक गोविंद कृष्ण शास्त्री ने बघेरा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि भगवान भक्त के हृदय को दृष्टिगत रखते हुए उसकी श्रद्धा भावना देखते हैं, क्योंकि भगवान भावना के वश में होते हैं।
read more : कचरा बन रहा गोवंश की मौत का कारण, ग्रामीणों ने एक दर्जन गौवंश दफनाए

मनुष्य को सांसारिक भौतिक सुविधाओं के वशीभूत नहीं होकर ईश्वर भक्ति करना चाहिए। उन्होंने भागवत का निर्माण, वश शुकदेव के जन्म की कथा का वर्णन करते हुए भगवान के 24 अवतारों का वर्णन सप्रसंग सुनाया। इस मौके पर श्याम सुन्दर शास्त्री द्वारा मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना व आरती की गई।
read more : बीसलपुर बांध की डाउनस्ट्रीम में बनेगी सुरक्षा दीवार, विश्व बैंक व केंद्रीय जल आयोग के दल ने किया निरीक्षण
आचार्य ज्ञानसागर का मंगल प्रवेश आज
टोंक. श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में आचार्य ज्ञानसागर का शनिवार सुबहससंघ मंगल प्रवेश होगा। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि आचार्य निवाई से विहार करते हुए बरोनी, मोटूंगा, सोहेला होते हुए पक्काबंधा स्थित गार्डन में शुक्रवार को रात्रि विश्राम हुआ, जहां से शनिवार सुबह बैंड बाजों के साथ मुख्य बाजार होते हुए जैन नसिया पहुंचेंगे।
जहां पर समाज के द्वारा अगवानी की जाएगी। तत्पश्चात प्रवचन, आहार चर्या आदि क्रियाएं होगी। वहीं आचार्य कारागृह के पास छात्रावास में दोपहर में प्रवचन करेंगे। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष धर्मचंद आंडरा एवं मंत्री पारस चंद बरवास, बाबू लाल, सुरेश संघी, नरेंद्र कुमार, अंकुर पाटनी, सुरेश, अनिल सर्राफ, कमल सहित समाज के लोगों ने मोटूगा में पहुंच कर टोंक के लिए श्रीफल भेंट किया।
read more : पाकिस्तान मूल की नीता कंवर ने राजस्थान में जीता सरपंच का चुनाव
बैठक आज
उनियारा. यहां शनिवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाए जाने को लेकर पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया एवं उपखण्ड अधिकारी प्रकाशचन्द्र रेगर की संयुक्त अध्यक्षता में सभी सरकारी विभागों, विद्यालयों, निजी विद्यालयों संचालकों की बैठक आयोजित की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो