scriptराष्ट्रीय एकता दिवस पर चुनौतियों का सामना करने का लिया संकल्प, रन फॉर यूनिटी में दौड़े युवा | Resolve to face challenges on National Integration Day | Patrika News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर चुनौतियों का सामना करने का लिया संकल्प, रन फॉर यूनिटी में दौड़े युवा

locationटोंकPublished: Nov 01, 2018 05:15:47 pm

Submitted by:

Vijay

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

resolve-to-face-challenges-on-national-integration-day

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयन्ती व देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया।

मालपुरा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयन्ती व देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिरधर सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इधर, भाजपा पार्टी के विस्तार भागीरथ सिंह, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश विजय, भाजयुमो जिला मंत्री डॉ. अंकित जैन, नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरूषोतम सैनी, महेश शर्मा, कृष्णगोपाल गुर्जर, मनीष जैन, आसिफ नकवी, रामप्रसाद वर्मा, इस्माईल देशवाली, नजरूद्दीन, राजकुमार जैन सहित कई भाजपाईयों ने गांधी पार्क से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय दौड़ लगाई।
सदरपुरा रोड स्थित राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय में निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बैरवा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में डीआर किशनलाल फगोडिय़ा, ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा, शहर अध्यक्ष इश्हाक नकवी, सौभाग्य सिंह, कैलाश बैरवा, कैलाश सोनी, गीता वालिया, बनवारीलाल बैरवा, गजेन्द्र बोहरा, गोविन्द चौधरी, रामलाल फौजी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
पलाई (उनियारा). राजकीय आदर्श उमावि में निबन्ध, पोस्टर प्रतियोगिता एवं रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं चतरपुरा के राउप्रावि, बोसरिया के राउमावि, कचरावता के राजकीय उमावि में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो