scriptअतिवृष्टि से 907.31 किमी सडक़ें क्षतिग्रस्त, साढ़े 6 करोड़ का नुकसान | Roads damaged due to heavy rains | Patrika News

अतिवृष्टि से 907.31 किमी सडक़ें क्षतिग्रस्त, साढ़े 6 करोड़ का नुकसान

locationटोंकPublished: Sep 28, 2022 07:55:08 am

Submitted by:

pawan sharma

सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त सवाईमाधोपुर के अधीनस्थ टोंक व सवाईमाधोपुर में अतिवृष्टि से 6 करोड़ 63 लाख से अधिक रुपए का नुकसान हुआ है। जिनकी मरम्मत के लिए विभाग ने आपदा प्रबन्धन विभाग को सम्बन्धित जिला कलक्टर के माध्यम से बजट के लिए प्रस्ताव भिजवाए गए हैं।
 

अतिवृष्टि से 907.31 किमी सडक़ें क्षतिग्रस्त, साढ़े 6 करोड़ का नुकसान

अतिवृष्टि से 907.31 किमी सडक़ें क्षतिग्रस्त, साढ़े 6 करोड़ का नुकसान

टोंक. सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त सवाईमाधोपुर के अधीनस्थ टोंक व सवाईमाधोपुर में अतिवृष्टि से 6 करोड़ 63 लाख से अधिक रुपए का नुकसान हुआ है। जिनकी मरम्मत के लिए विभाग ने आपदा प्रबन्धन विभाग को सम्बन्धित जिला कलक्टर के माध्यम से बजट के लिए प्रस्ताव भिजवाए गए हैं। अधीक्षण अभियंता आरएस बैरवा ने बताया कि टोंक जिले में 548.93 किमी लम्बी 203 सडक़ों के क्षतिग्रस्त होने से 3 करोड़ 51 लाख 36 व वृत्त सवाईमाधोपुर में 2 करोड़ 55 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
इनमें भी लाखों का नुकसान :
अलीगढ़ डिवीजन के उनियारा ब्लॉक की 75.33 किमी 32 सडक़ों को 45 लाख 20 हजार रुपए, देवली ब्लॉक की 43.10 किमी 20 सडक़ों को 25 लाख 86 हजार रुपए, निवाई डिवीजन की निवाई ब्लॉक की 69.51 किमी 17 सडक़ों को 46 लाख 91 हजार रुपए, पीपलू ब्लॉक की 29.78किमी 8 सडक़ों को 17 लाख 87 हजार रुपए, मालपुरा डिवीजन की मालपुरा ब्लॉक की 78. 63 किमी 44 सडक़ों को 48 लाख 38 हजार रुपए तथा टोडारायङ्क्षसह ब्लॉक की 59. 87 किमी 20 सडक़ों को 45 लाख 12 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
सवाईमाधोपुर
में भी ऐसे ही हालात
उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर जिले की कुल 358.38 किमी 94 सडक़ों को अतिवृष्टि से 2 करोड़ 55 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। जिसके मुताबिक चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक में 115.05 किमी की 19 सडक़ों का 91 लाख 23 हजार रुपए, सवाई माधोपुर ब्लॉक की 149. 06 किमी लम्बी 37 सडक़ों को 1 करोड़ 6 लाख 21 हजार रुपए, खण्डार ब्लॉक में 47. 88 किमी की 19 सडक़ों को 29 लाख 93 हजार रुपए, मलारना डूंगर ब्लॉक की 46. 39 किमी 19 सडक़ों को 27 लाख 83 हजार रुपए की क्षति हुई है।
टोंक डिवीजन में 41 सडक़ें टूटी

पीडब्ल्यूडी टोंक के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद ने बताया कि अतिवृष्टि से टोंक डिवीजन के टोंक ब्लॉक की 120.17 किमी 41 सडक़ों को 72 लाख 10 हजार रुपए की क्षति हुई है। वहीं टोडारायङ्क्षसह ब्लॉक में 72.54 किमी 21 सडक़ों को अतिवृष्टि से 49 लाख 92 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो