तथा वहां मौजूद कर्मचारी नवरत्न व मो. मियां को अपशब्द हुए पेट्रोल भरने को कहा। कर्मचारियों ने उन्हें अपशब्द नहीं कहने के लिए कहा तो युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट कर ऑफिस का गेट तोडकऱ भाग छूटें। घटना में कर्मचारी नवरत्न के पैर में भी चोट आई हैं। प्रार्थी ने पीपलू थाने में मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की की मांग की हैं। उल्लेखनीय हैं कि करीब एक वर्ष पूर्व नाथड़ी के ही एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी थी, जिसका पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई हैं।
हमले के आरोपियों को जेल
देवली. समीपस्थ ऊंचा गांव के पूर्व सरपंच राजेश जैन पर हमला कर घायल करने के आरोपियों को पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शैलेन्द्र व शुभम् निवासी देवली है, जिन्होंने गत 26 जनवरी को पूर्व सरपंच राजेश जैन पर हमला कर घायल कर दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया था।