script

मुनि पुगंव सुधासागर के चातुर्मास करने से नित्य धर्म और ज्ञान की बह रही सरिता, धर्म और ज्ञान के जटिल प्रश्नों का भी हो रहा है समाधान

locationटोंकPublished: Jul 30, 2018 09:55:52 am

Submitted by:

pawan sharma

मुनि संघ के चातुर्मास करने से आवां के मान-सम्मान मे वृद्धि हुई है। मुनि पुगंव सुधासागर ने आवां सुदर्शनोदय तीर्थ पर श्रद्धालुओं को गुरु पर पूरा विश्वास करने की सीख दी।

Sudasagar

आवां में सुदर्शनोदय तीर्थ पर मंगल-प्रवचन सुनते श्रद्धालु।

आवां. तत्व, आत्मा और आत्मानुभव गूढ़ और अति जटिल विषय है। पंचम काल में इनका सूक्ष्म रहस्य ऋषि-मुनियों को भी समझने मे नहीं आया। इनकी गहराई नापने वाले अक्सर डूब जाते हैं। इन की खोज के बजाए संसारियों को भगवान व गुरु में श्रद्धा रखनी चाहिए।
मुनि पुगंव सुधासागर ने आवां सुदर्शनोदय तीर्थ पर श्रद्धालुओं को गुरु पर पूरा विश्वास करने की सीख दी। मुनि ने कहा कि भक्त को चाहिए कि वो तत्वों व णमोकार मंत्र को नहीं भगवान को जानता है, वो दवाई को नहीं वैद्य को जानता है।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं मुनि पुंगव सुधासागर, मुनि महासागर, मुनि निष्कंप सागर, क्षुल्लक धैर्य सागर व क्षुल्लक गम्भीर सागर के चातुर्मास करने से नित्य धर्म और ज्ञान की सरिता बह रही है।
ओमप्रकाश जैन, अशोक धानोत्या, चन्द्र प्रकाश गोयल, दिनेश जैन, धर्म चन्द जैन, दुर्लभ चन्द, रतन लाल आदि धर्मावलम्बियों ने बताया कि मुनि संघ के चातुर्मास करने से आवां के मान-सम्मान मे वृद्धि हुई है। प्रवचन, जिज्ञासा समाधान इत्यादि धार्मिक आयोजनों मे धर्म और ज्ञान के जटिल प्रश्नों का समाधान हो रहा है।

गर्भ कल्याणक दिवस मनाया

उनियारा. जैन समाज के लोगों ने शनिग्रह अनिष्ट निवारक मुनि सुब्रतनाथ का गर्भ कल्याणक दिवस मनाया। सुबह श्रीशान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से सुखोदय समिति के उपाध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल के नेतृत्व में सूंथड़ा स्थित मुनि सुव्रतनाथ भगवान के तीर्थ क्षेत्र के लिए पदयात्रा रवाना हुई।
इससे पूर्व समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिरधीचन्द जैन ने दीप प्रज्वलित किया। पदयात्रा में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया भी पहुंचे। उन्होंने न केवल पदयात्रा का ध्वज पकडकऱ लगभग आधा किलोमीटर से अधिक पदयात्रियों के साथ दिया।
साथ ही भक्ति संगीत पर नृत्य भी किया। लगभग साढ़े 8 बजे पदयात्री सूंथड़ा स्थित तीर्थ क्षेत्र पहुंचे। इसके बाद सुखोदय तीर्थ क्षेत्र अभिषेक मण्डल द्वारा मूल नायक भगवान की प्रधानाचार्य राजेन्द्र काला के सान्निध्य में शांतिधारा कर मुनि सुव्रत नाथ विधान मण्डल तथा अन्य अनुष्ठान किए गए।
तीर्थ यात्रा में प्रेमचन्द कासलीवाल एडवोकेट, अशोक सौगाणी, राजेन्द्र पाटोदी, घांसी लाल जैन, महेश कासलीवाल, मनीष जैन, अभिनव छाबड़ा, दीपक पाटोदी, राहुल जैन, अवधेश जैन, दिनेश लुहाडिय़ा शामिल थे।


उमड़ी श्रद्धा
टोडारायसिंह. जैनमुनि आचार्य इन्द्रनंदी के ससंघ चातुर्मास के मंगल कलश की स्थापना रविवार को श्री शान्तिनाथ जिनालय में हुई। इससे पहले घटयात्रा निकाली गई। रविवार सुबह भगवान का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा की गई इसके बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री शांतिनाथ जिनालय तक बैण्ड बाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई।
मंदिर में मांगलिक कार्यक्रमों के साथ भामाशाहों ने झण्डारोहण व कलश स्थापना की। इस दौरान आचार्य व आर्यिका मुक्ति श्री का दीक्षा समारोह हुआ। श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन कर पिच्छिका व शास्त्र भेंट किए। इस दौरान विधायक कन्हैयालाल चौधरी, नगरपालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन ने भी शिरकत की तथा आचार्य से आशीर्वाद लिया।

पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया

टोंक. मेहंदवास स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में रविवार सुबह आर्यिका विजयमती ससंघ के सान्निध्य में कई आयोजन हुए। इस मौके पर सुबह भगवान का नित्यपूजन व शान्तिधारा के बाद प्रवचन हुए।
समिति कोषाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि आर्यिका विजयमती का चातुर्मास कार्यक्रम मेहंदवास स्थित अतिशय क्षेत्र में चल रहा है। इसके तहत प्रतिदिन कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। सुबह पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया। इस मौके पर भागचंद फुलेता, विमलकुमार बरवास, अशोक कुमार, डालचंद, विमल कुमार मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो