scriptखेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी | Sensation spread due to unidentified person's body in farm | Patrika News

खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

locationटोंकPublished: Jan 20, 2020 10:05:17 am

Submitted by:

pawan sharma

उपखण्ड के चनानी गांव के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीण और पुलिस यही कयास लगाते रहे कि यह हत्या हैं या आत्महत्या।

खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

निवाई. उपखण्ड के चनानी गांव में रविवार की सुबह खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीण और पुलिस यही कयास लगाते रहे कि यह हत्या हैं या आत्महत्या। सरपंच रमेश यादव की सूचना पर सदर थानाधिकारी प्रक्रिता तुंरत मय जाप्ते के मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से शव के बारे में जानकारी की।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक चनानी और आस-पास के गांव का नहीं है। थानाधिकारी की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अंजुम कायल भी घटना स्थल पर पहुंची। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सवाईमाधोपुर से आई एफ एसएल एवं टोंक की एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए।
इसके बाद शव को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई मोर्चरी में रखवाया दिया। थानाधिकारी प्रक्रिता ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव गांव चनानी से तूंबली का बास रोड पर बद्री चौधरी के तारबंदी हुए सरसों के खेत में मिला हैं। मृतक आसमानी रंग जींस पहने हुए हैं व उसकी उम्र करीब 30 साल हैं।
नाली रोकने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने खुलवाई बंद नालियां मामला हुआ शांत
निवाई. कृषि मंडी के पीछे स्थित बैरवा कॉलोनी में नाली रोकने को लेकर रविवार की सुबह विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आपस में झगड़ रहे लोगों को शांत कर समझाया। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने नाली को बंद कर रखा है, जिससे नालियों का गंदा पानी पूरे रास्ते में फैला हुआ हैं।
कॉलोनी के लोगों को मजबूरन गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ रहा हैं। साथ ही कॉलोनी के कई घरों के बाहर गंदा पानी भर गया हैं। नाली रोकने वालों का विरोध करने पर झगड़ा करने उतारू हो जाते हैं। पुलिस ने कॉलोनी के लोगों से नगरपालिका में शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा और बंद नालियों को खुलवाया, जिसके के बाद मामला शांत हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो