scriptमंदिरों में किया शिव का जलाभिषेक, मंत्रोच्चारण के साथ की अच्छी बारिश की कामना | Shiva's Jalabhishek done in temples | Patrika News

मंदिरों में किया शिव का जलाभिषेक, मंत्रोच्चारण के साथ की अच्छी बारिश की कामना

locationटोंकPublished: Jul 30, 2020 09:14:10 am

Submitted by:

pawan sharma

श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ अच्छी बारिश की कामना को लेकर सहस्त्रघट का आयोजन किया गया।
 

मंदिरों में किया शिव का जलाभिषेक, मंत्रोच्चारण के साथ की अच्छी बारिश की कामना

मंदिरों में किया शिव का जलाभिषेक, मंत्रोच्चारण के साथ की अच्छी बारिश की कामना

निवाई. मायला कुंडों पर स्थित श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को पंडित हनुमान सहाय शास्त्री के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण के साथ अच्छी बारिश की कामना को लेकर सहस्त्रघट का आयोजन किया गया, जिससे आसपास का वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजायमान हो गया।

इस दौरान श्रद्धालुं दीनदयाल शर्मा ने बताया कि सहस्त्र घट के आयोजन को लेकर भोलेनाथ की झांकी सजाई गई। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करके भगवान शिव के मंत्रोचार के साथ जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर मीठालाल शर्मा, ओमप्रकाश चंवरिया, दामोदर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, दीनदयाल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, पवन शर्मा, दीपक शास्त्री, मुकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, जीतू चंवरिया एवं कजोड़ मल शर्मा मौजूद थे।
बारिश कामना के लिए दी आहुतियां

निवाई. गांव सिन्दरा में क्षेत्र अच्छी बारिश की कामना को लेकर गांव की ओर बालाजी मंदिर में रामधुनी और हवन में वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में ग्रामीणों ने मंत्रोच्चार के आहुतियां दी। तत्पश्चात बालाजी की आरती उतारी गई। समापन पर बालाजी के भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया । ग्रामीणों ने बताया कि गांव की ओर से बालाजी मंदिर में सोमवार शाम से बारिश की कामना को लेकर रामधुनी का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सभी ग्रामीणों ने संपूर्ण रात्रि संगीत में रामधुनी का आयोजन किया गया था।

आपसी भाईचारे व सदभावना से मनाए पर्व:
मालपुरा. उपखंड के डिग्गी थाने में बुधवार को सामुदायिक समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमें ईद व रक्षाबंधन सहित सावन मास में आने वाले पर्व आपसी भाईचारे व सदभावना के साथ मनाने और कोविड-19 की एडवाइजरी की पालना करने पर चर्चा की गई। इस दौरान थाना प्रभारी हीरालाल, हकीम खान, कडीला सरपंच नरेंद्र सिंह ,लावा सरपंच कमल कुमार जैन, सहित धोली, चेनपुरा, सीतारामपुरा, चबराना, कलमंडा, सोडा, सोडा बावड़ी के सरपंच, नारायण सिंह, मदन लाल सैनी, प्रहलाद माली, मोहम्मद हुसैन उपस्थित थे।
गूूंज रही चौपाइयां
लाम्बाहरिसिंह. विश्व कल्याण की कामना को लेकर सावन मास में कस्बे के बंशीवारा मंदिर पर रामायण मण्डल के तत्वावधान में अखण्ड रामायण पठन किया जा रहा है। इससे आसपास वातावरण चौपाइयों से गूंज रही है। पुजारी दिनेश कुमार पाराशर ने बताया कि सदस्य चौबिस घंटों रामयाण पठन किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो