scriptशोभायात्रा में गूंजे भगवान नृसिंह के जयकारें, संजीव झांकियों के साथ किया लीलाओं का मंचन | shobhayatra of lord-narsingh in tonk city | Patrika News

शोभायात्रा में गूंजे भगवान नृसिंह के जयकारें, संजीव झांकियों के साथ किया लीलाओं का मंचन

locationटोंकPublished: May 18, 2019 09:07:24 am

Submitted by:

pawan sharma

इस दौरान पुष्पवर्षा कर जगह-जह शोभायात्रा का स्वागत किया
 

shobhayatra-of-lord-narsingh-in-tonk-city

शोभायात्रा में गूंजे भगवान नृसिंह के जयकारें, संजीव झांकियों के साथ किया लीलाओं का मंचन

टोंक, 17 मई। भगवान नृसिंह जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर गाजेबाजे से भगवान नृसिंह की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान नृसिंह की शोभायात्रा पुरानी टोंक स्थित जोशियो के मौहल्ले के भगवान नृसिंह मन्दिर से पूजा अर्चना के साथ रवाना हुईं, जिसमें भगवान नृसिंह की संजीव झांकी साथ चल रही है।
शोभायात्रा पुरानी टोंंक क्षेत्र के संघपुरा, घंटाघर क्षेत्र, पुराने बस स्टेंड होती हुई काला बाबा पहुुंची, इस दौरान जगह-जह शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा, गोपीकिशन जोशी, प्रमोद चतुर्वेदी, प्रमोद शर्मा व्याख्याता, पवन चौबे, नवीन शर्मा एडवोकेट, मनोज शर्मा, महेश शर्मा एडवोकेट, श्याम शर्मा, राजकुमार शर्मा, दीपक चौबे, राजेश जोशी, कृष्ण कुमार शर्मा, भरतलाल शर्मा, महेश जोशी, सोनू टंडी, श्यामलाल टंडी, श्याम सुुंदर बोहरा, वैभव शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, किशन अवतार शर्मा आदि महिला पुरुष साथ चल रहे थे।
घंटाघर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा के साथ उपेन्द्र शर्मा, बृजराज स्नेही, श्याम शर्मा, विष्णु शर्मा, सोभागमल शर्मा आदि ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के कालाबाबा स्थित नृसिंह चौक पहुुंंचने पर संजीव झांकी के साथ कलाकारों ने भगवान नृसिंह के लीलाओं का मंचन किया।
धु्रव चरित्र प्रसंग सुनाया
राणोली कठमाणा. संदेड़ा क्षेत्र के अहमदगंज में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित ऋषिराज शर्मा ने ध्रुव चरित्र एवं वामन अवतार की कथा का वर्णन किया गया।

उन्होंने भक्ति की शक्ति एवं महिमा का वर्णन किया। ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भक्ति के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है। इस अवसर पर कथा संयोजक प्रभुलाल मीणा, प्रहलाद, कैलाश, कृष्णकुमार, रामफूल, रामनिवास, हरफूल चांदा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
गायों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य
निवाई. स्थानीय दामोदर गोशाला में शुक्रवार को गौ-चारा डिपो एवं ठानों का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि गायों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है।
इस दौरान उन्होंने गौशाला में सीसी रोड बनवाने की घोषणा की। अध्यक्षता कर रही नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने आह्वान करते हुए कहा कि सडक़ों पर बैठी गायों को भी गोशाला में लाए।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद पराना, गौशाला प्रबंध समिति अध्यक्ष बृजमोहन खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्रकुमार टौडवाल, मंत्री कैलाशचंद अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो