scriptसियासी हलचल पर विधायकों की चुप्पी, हाइकमान के फैसले का इंतजार | Silence of MLAs on political stir | Patrika News

सियासी हलचल पर विधायकों की चुप्पी, हाइकमान के फैसले का इंतजार

locationटोंकPublished: Sep 28, 2022 08:18:26 am

Submitted by:

pawan sharma

प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान पर छोड़े गए फैसले के बाद मंगलवार को जिले के लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। निवाई और देवली-उनियारा के कांग्रेस विधायक भी मामले में आलाकमान के फरमान का इंतजार कर रहे हैं।
 

सियासी हलचल पर विधायकों की चुप्पी, हाइकमान के फैसले का इंतजार

सियासी हलचल पर विधायकों की चुप्पी, हाइकमान के फैसले का इंतजार

टोंक. प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान पर छोड़े गए फैसले के बाद मंगलवार को जिले के लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। दूसरी तरफ जिले के निवाई और देवली-उनियारा के कांग्रेस विधायक भी मामले में आलाकमान के फरमान का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता दो दिन से चल रहे सियासी घटनाक्रम को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। में चाय की थडिय़ों से लेकर चौराहों तक इसी बात को लेकर चर्चा है। लोगों का मानना है कि टोंक विधायक अगर मुख्यमंत्री बनते हैं तो विकास की सम्भावनाएं बढ़ जाएगी।
यह पारिवारिक मामला: प्रशांत बैरवा- निवाई विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि प्रदेश सरकार में जो भी चल रहा है। वह हमारा पारिवारिक मामला है। मुख्यमंत्री और संगठन को लेकर आलाकमान तय करेगा। इसके लिए दो दिन से जो घटनाक्रम चल रहा है उसका पता हाइकमान को है। मामले की जानकारी सबके पास है। इससे संगठन और कार्यकर्ता में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है।
देख रहे ऊंट किस तरफ करवट लेगा

दूसरी तरफ निवाई और देवली-उनियारा के विधायकों मंगलवार को अपने निजी कार्य में व्यस्त रहे। देवली-उनियारा विधायक जहां जयपुर में रहे। वहीं निवाई विधायक प्रशांत बैरवा निवाई भी पहुंचे। लेकिन प्रदेश में चल रहे सियासी उठापटक पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वे ये ही देख रहे हैं कि ऊंट किस तरफ करवट बदलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर दिनभर खबरें आ रही है। ऐसे में लोग पल-पल अपडेट ले रहे हैं।
कुछ पता नहीं क्या हो रहा है-हरीश मीणा
देवली-उनियारा विधायक हरीश मीणा से मंगलवार को दूरभाष पर बात की गई। उन्होंने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है कि क्या हो रहा है? मैं ज्यादा नहीं बता सकता कि सरकार में आगे क्या होगा? आलाकमान क्या करेगा? और किसे क्या बनाएगा। मैं आज अपने किसी काम से जयपुर आया हूं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो