scriptटोंक में फिर हुई हैवानियत, 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार, लोगों में खौफ | six year old girl raped in tonk | Patrika News

टोंक में फिर हुई हैवानियत, 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार, लोगों में खौफ

locationटोंकPublished: Jan 20, 2019 03:45:01 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

जिले में मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात शहर की एक कॉलोनी में फिर से 6 साल की मासूम दुष्कर्म की शिकार हो गई।

rape
टोंक। जिले में मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात शहर की एक कॉलोनी में फिर से 6 साल की मासूम दुष्कर्म की शिकार हो गई। पुलिस ने शनिवार देर रात सआदत अस्पताल में मासूम का मेडिकल व उपचार कराया। साथ ही रात को ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी अनिल उर्फ पेंटर पुत्र किशनलाल है। रात करीब 8 बजे 6 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी आया और उसके साथ कुछ देर खेलने लगा। बाद में आरोपी उसे मिठाई दिलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया। घर पहुंची मासूम की लहुलहान हालत देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लोगों से पूछताछ तथा मासूम के बताए अनुसार आरोपी अनिल उर्फ पेंटर को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र में सनसनी, लोगों में खौफ
घटना की सूचना आग की तरह शहर में फैली गई। इससे जहां सनसनी फैल गई। वहीं लोग खौफजदा हो गए। हर कोई मासूम के साथ हुई दुखद घटना की बातें कर रहा था। देर रात तक ये चर्चाएं चलती रही और लोग आरोपी की निंदा करने लगे।
एक सप्ताह ही गुजरा है अभी
निवाई के एक गांव में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले को अभी एक सप्ताह ही नहीं गुजरा कि दूसरा मामला सामने आ गया। इससे जिलेभर के लोगों में नाराजगी है।
करीब 12 दिन पहले टोंक शहर ही एक कॉलोनी में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को लोगों में गुस्सा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो