scriptटोंक में अब तक 753 पुरूष व 510 महिलाओं सहित 1263 का हुआ वैक्सीनेशन | So far 1263 vaccination including 753 men and 510 women in Tonk | Patrika News

टोंक में अब तक 753 पुरूष व 510 महिलाओं सहित 1263 का हुआ वैक्सीनेशन

locationटोंकPublished: Jan 24, 2021 10:29:00 pm

Submitted by:

pawan sharma

टोंक में अब तक 753 पुरूष व 510 महिलाओं सहित 1263 का हुआ वैक्सीनेशन
 

टोंक में अब तक 753 पुरूष व 510 महिलाओं सहित 1263 का हुआ वैक्सीनेशन

टोंक में अब तक 753 पुरूष व 510 महिलाओं सहित 1263 का हुआ वैक्सीनेशन

टोंक. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण अभियान की धीमी गति के कारण उच्चधिकारियों व विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार रविवार को अवकाश के दिन भी टीकाकरण किया गया। जिससे कि छुट्टी के दिन भी लोगों को इसका लाभ मिल सके। टोंक जिलें में प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए 8403 का ऑनलाईन पंजीकरण हुआ है। 16 जनवरी से शुरू प्रथम चरण के टीकाकरण में रविवार तक अब तक मात्र 1263 ने ही टीका लगवाया है।

टीकाकरण से हडताल का नही कोई संबंध
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिले में लगभग 3600 आंगनबाडी कार्यकत्र्ता, सहायिका व आशासहयोगनी कार्यरत है। जिनका भी प्रथम चरण में टीकाकरण के लिए चयन किया गया है। लेकिन इन दिनों मागों को लेकर उनकी चल रही हड़ताल के कारण वो टीकाकरण में शामिल नही हो रही है।
यादव ने बताया कि उनको डर है कि हड़ताल के दौरान टीका लगवा लिया तो उनकों हड़ताल में शामिल नही माना जाएगा। जबकि ऐसा नही है, डॉ यादव ने सभी आंगनबाडी कार्यकत्र्ताओं सहित सभी से आग्रह किया है कि वो अपना कोरोना का टीकाकरण करवा ले। टीकाकरण से उनकी हड़ताल पर कोई फर्क नही पड़ेगा। उनकों हड़ताल पर ही माना जाएगा।
कर रहे है सम्पर्क, वंचितों का बाद में होगा टीकाकरण

डॉ यादव ने बताया कि टीकाकरण के प्रती लोगों में कम रूची को लेकर चयनित सभी से सम्पर्क कर टीकाकरण के लिए कहा जा रहा है। महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों से भी कहा गया है कि वो अपने अधिन आने वालों को टीेकाकरण के लिए प्ररित करे। यादव ने बताया कि तय समय में जो भी टीकाकरण के लिए नही आ रहा है अब उसका टीरकाकरण अंतिम चरण के बाद हो पाएगा।
कोई दुष्प्रभाव नही
टीकाकरण करवा चुके चिकित्साकर्मी व अन्य लोगों ने बताया कि टीका पूरी तरह से सेफ है। उनकों टीका लगवाए ं पांच से सात दिन हो गए है लेकिन कोई दुष्प्रभाव देखने को नही मिला है। उन्होने बताया कि टीकाकरण से डरने व घबराने की कोई जरूरत नही है। सभी को आगे आकर कोरोना की इस जंग में टीकाकरण करवाकर सरकार का साथ देना चाहिए।
डॉ यादव ने बताया कि रविवार को प्रथम चरण के छटे दिन जिले में छ स्थानों पर 229 का टीकाकरण किया गया है। जिनमें सीएचसी अरनिया केदार में 34, सीएचसी अलीगढ़ में 24, टोडारायसिंह में 38, सीएचसी दूनी में 60, यूपीएचसी हाऊसिंगबोर्ड टोंक में 33 व निवाई में 40 का टीकाकरण हुआ।
108 पुरूष व 121 महिलाओं का हुआ टीकाकरण
रविवार 24 जनवरी को छ स्थानों पर 108 पुरूष व 121 महिलाओं का टीकाकरण किया गया है। जिनमें से यूपीएचसी हाऊसिंगबोर्ड टोंक में 10 पुरूष व 23 महिला, अरनिया केदार में 11 पुरूष व 23 महिला, अलीगढ में 10 पुरुष व 14 महिला, टोडारायसिंह में 29 पुरुष व 9 महिला, दूनी में 23 पुरूष व 15 महिला व निवाई में 25 पुरूष व 15 महिलाएं शामिल है।

छटे दिन रविवार तक केन्द्रवार महिला पुरूष की संख्या
प्रथम चरण के छटे दिन 24 जनवरी रविवार तक महिला व पुरूष सहित 1263 का टीकाकरण हो चुका है। जिसमें टोंक ब्लॉक में 241 पुरूष व 153 महिला, निवाई में 126 पुरूष व 102 महिला, मालपुरा में 76 पुरूष व 41 महिला, झिलाई में 35 पुरूष व 65 महिला व देवली में पुरूष 118 व 45, अरनिया केदार में 11 पुरूष व 23 महिला, अलीगढ में 10 पुरुष व 14 महिला,टोडारायसिंह में 29 पुरुष व 9 महिला, दूनी में 23 पुरूष व 15 महिला, व निवाई में 25 पुरूष व 15 महिलाएं शामिल है। जिनमें अब तक 753 पुरूष व 510 महिलाएं शामिल है।
रविवार को यहां लगे टीके
रविवार को हुए टीकाकरण में सीएचसी अलीगढ़ में 24, टोडारायसिंह में 38, अरनीया केदार में 34, निवाई में 40, दूनी में 60 व यूपीएचसी हाऊसिंगबोर्ड टोंक पर 33 का वैक्सीनेशन किया गया है।

सोमवार को 18 स्थानों पर होगा वैक्सीननेशन
डॉ अशोक कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को यूपीएससी हाउसिंगबोर्ड, अग्रवाल अस्पताल टोंक, सीएचसी टोडारासिंह, पीपलू, पीएचसी करेड़ा(निवाई), जामडोली, सिरस, राणोली-कठमाणा, सीएचसी भरनी-साखनां, पीएचसी देवपुरा-लवादर, पीएचसी बरवास, पीएचसी सोडा, पीएचसी लावा, पीएचसी कलमण्डा, सीएचसी अलीगढ़, महेश नर्सिंग होम (रामीदेवी नर्सिंग इंस्टी्टीयूट) देवली, सीएचसी दूनी-देवड़ावास व पीएचसी घाड पर वैक्सीननेशन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो