पदभार ग्रहण समारोह में बोले पूनिया, आपराधिक मामलों में प्रदेश पहले स्थान पर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राज्य में खराब कानून व्यवस्था से अपराधिक मामलों में देश प्रथम स्थान पर आ गया है। जनता के सही समय पर सही निर्णय से वर्ष 2023 तक भारत कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।

निवाई. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राज्य में खराब कानून व्यवस्था से अपराधिक मामलों में देश प्रथम स्थान पर आ गया है। जनता के सही समय पर सही निर्णय से वर्ष 2023 तक भारत कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित जन समुदाय से कहे। पूनिया ने कहा कि देश में वर्ष 2014 से क्रांतिकारी बदलाव आया है।
41 करोड़ बैंक खाते खुले है और पहली बार 10 करोड़ शौचालय बनाकर मोदी सरकार ने देश में स्वच्छता को ताकत दी है। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार देश हित के लिए ही कार्य कर रही है और मोदी सरकार के कार्याकाल में ही गांवों का तेजी विकास हो रहा है। सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि केंद्र सरकार आमजन को लाभान्वित करने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है।
मोदी सरकार वर्ष 2024 तक घर-घर पीने का पानी पहुंचा देगी। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि भाजपा सदैव गरीब, मजदूर , दलित और सर्व समाज की हितैषी है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि निवाई की जनता ने सेवा व शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की जिम्मा सौंपा है, जिसे शीघ्रता और पूर्ण ईमानदारी से पूरा कंरुगा। पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन ने कहा कि शहर का विकास ही मुख्य ध्येय है और अब चहुंमुखी विकास का सपना साकार होगी।
इस दौरान पूर्व मुख्य सचेतक महावीरप्रसाद जैन, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, नरेश बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, विष्णु शर्मा, ओपी गुप्ता, प्रभारी व भाजपा जिला मंत्री प्रभू बाड़ोलिया, शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता और पार्षदों ने अतिथियों का स्वागत किया। श्माम मंदिर से विजय जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगरपालिका कार्यालय पहुंचा, जहां अधिशासी अधिकारी नवरतन शर्मा ने पदभार की औपचारिकता पूरी करवा स्वागत किया।
अब पाइए अपने शहर ( Tonk News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज