scriptजय घोष से गूंज उठे गली-मोहल्ले | Street signs echoed with Jai Ghosh | Patrika News

जय घोष से गूंज उठे गली-मोहल्ले

locationटोंकPublished: Dec 16, 2019 10:36:44 am

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को कस्बे में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन की शुरुआत संथली रोड स्थित आलकेश्वर महादेव मंदिर से की गई। वे गांव के छत्तरी चौराहे, मुख्य बाजार, रैगर, खटीक, ब्रह्मपुरी मोहल्ला होते हुए आदर्श विद्या मंदिर में पहुंचे।

Track movement

राजमहल. कस्बे में पथ संचलन निकालते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता।

राजमहल. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को कस्बे में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन की शुरुआत संथली रोड स्थित आलकेश्वर महादेव मंदिर से की गई। वे गांव के छत्तरी चौराहे, मुख्य बाजार, रैगर, खटीक, ब्रह्मपुरी मोहल्ला होते हुए आदर्श विद्या मंदिर में पहुंचे। पथ संचलन का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
read more : धार्मिक कार्यक्रम: निवाई में पौषबड़ा महोत्सव आयोजित

घरों के बाहर रंगोलियां सजाई गई। इस दौरान जिला कार्यवाह पुरूषोत्तम शर्मा, खंड कार्यवाह कन्हैया लाल पीला, मंडल कार्यवाह पवन माहेश्वरी, तहसील प्रचारक सहदेव सिंह, विहिप प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा,देवली नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी मौजूद रहे।
read more : बजरी खनन: एसआइटी की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो डंपर व1 एलएनटी पकड़ी
नगरफोर्ट. कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन कस्बे के गली-मौहल्ला, चौराहा होते हुए निकाला गया। कस्बे के निवासियों ने पथ संचलन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
read more : राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों प्रकरणों का राजीनामे से किया निस्तारण

डिग्गी. देशवाली मदद फाउण्डेशन संस्थान राजस्थान की ओर से रविवार को डिग्गी निवासी एक विधवा को जीविकोपार्जन के लिए सिलाई मशीन व आर्थिक सहायता प्रदान की गई। फाउण्डेशन के सदस्य रफीक मोहम्मद ने बताया कि महिला के पति की मृत्यु 6 वर्ष पूर्व हो गई थी।
read more : चाकसू मेंं बालिका पायल की हत्या के आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग
महिला आर्थिक रूप से कमजोर है तथा इसके दो बालक व एक बालिका है। इससे परिवार का खर्च चलाना भी बहुत मुश्किल है। ऐसे में संस्थान की ओर से महिला को जीविकोपार्जन के लिए सिलाई मशीन व आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर संंस्थान के हनीफ मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन देशवाली, निसार मोहम्मद खिलजी, इमरान टांक, सलीम खान, इंसाफ मोहम्मद, वार्ड पंच मोहम्मद हबीब, अल्लादीन भाटी आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो