scriptनिर्माण कार्य पर पुरानी टोंक में तनाव, प्रशासन ने लोगों को समझा कर किया शांत | Stress in construction in old Tonk | Patrika News

निर्माण कार्य पर पुरानी टोंक में तनाव, प्रशासन ने लोगों को समझा कर किया शांत

locationटोंकPublished: Feb 18, 2020 09:49:51 am

Submitted by:

pawan sharma

पुरानी टोंक के निवाई दरवाजा के सामने सोमवार को चबूतरा निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति हो गई। सूचना के बाद पहुंचे प्रशासन ने कार्य रुकवाया और माहौल को शांत किया।

निर्माण कार्य पर पुरानी टोंक में तनाव, प्रशासन ने लोगों को समझा कर किया शांत

निर्माण कार्य पर पुरानी टोंक में तनाव, प्रशासन ने लोगों को समझा कर किया शांत

टोंक. पुरानी टोंक के निवाई दरवाजा के सामने सोमवार को चबूतरा निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति हो गई। सूचना के बाद पहुंचे प्रशासन ने कार्य रुकवाया और माहौल को शांत किया। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। लोगों ने बताया कि निवाई दरवाजे के सामने सडक़ पर धार्मिक स्थल है।
ये धार्मिक स्थल पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर है। सोमवार को कुछ लोग उसका नया निर्माण कर रहे थे। इस दौरान किसी ने नगर परिषद को सूचना दी कि धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। नगर परिषद की टीम वहां पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। वे निर्माण कार्यको रुकवाने पर नाराज थे।
वहीं अन्य पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। झगड़े की नौबत को देखते हुए पुलिस बल बुलाया गया। सूचना के बाद उपखण्ड अधिकारी रतन गिरी तथा पुलिस उपाधीक्षक सौरभ तिवारी मौके पर पहुंचे। पुरानी टोंक थाने से जाप्ता बुलाया गया। निर्माण कार्यक ी स्वीकृति नहीं होने पर निर्माण कार्यरु कवा दिया गया।
लोगों ने धार्मिक स्थल पर मवेशियों के आने की बात कही तो उस पर जाली लगाने का आश्वासन दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को शांत किया। पुलिस ने बताया कि समुदाय विशेष के लोगों तथा वक्फ कमेटी सदर मतीन मिर्जा ने प्रशासन के पास शिकायत की कि निवाई दरवाजे के सामने मुस्लिम समुदाय का धार्मिक स्थल तकिया है।
इसमें कई आयोजन भी किए जाते हैं। इसके बाहर सडक़ पर पेड़ के नीचे दूसरे समुदाय का धार्मिक स्थल है। कुछ लोग उसका निर्माण कर रहे हैं। इससे सडक़ संकरी होने के साथ तकिया को नुकसान होगा। वहीं दूसरे समुदाय के लोगों ने कहा कि ये धार्मिक स्थल काफी पुराना है।
चबूतरे पर बने धार्मिक स्थल पर मवेशी चले जाते हैं। ऐसे में निर्माण कार्य कराया जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने रुकवा दिया। इधर, प्रशासन ने उक्त धार्मिक स्थल को यथास्थिति में रखकर मवेशियों से बचने के लिए जाली लगवाने को कहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो