scriptकार्यकर्ता योजनाओं को घर-घर जाकर बताए | Telling Worker Schemes From Home to Home | Patrika News

कार्यकर्ता योजनाओं को घर-घर जाकर बताए

locationटोंकPublished: Mar 05, 2019 03:14:35 pm

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

भाजपा के रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए अब दण्डवत करने को भी तैयार है।

Go home

उनियारा में भाजपा शहर एवं देहात मण्डलों के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते सांसद जौनापुरिया।

उनियारा. टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया भाजपा के रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए अब दण्डवत करने को भी तैयार है।

यह बात उन्होंने उनियारा बस स्टैण्ड स्थित जैन नसियां में सोमवार शाम को भाजपा शहर एवं देहात मण्डलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
जिससे थोड़ी देर मायूसी छा गई, लेकिन फिर सांसद ने बात संभालते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों का बखान किया। तथा सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह कार्य कर रहे है उनके कार्यों एवं योजनाओं को घर-घर जाकर समझाने का प्रयास करना चाहिए।
बैठक को जिला महामंत्री नरेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल, शहर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।

इस दौरान देहात महामंत्री पवन पारीक, पूर्व सरपंच सुभाष, गुर्जर समाज अध्यक्ष गीताराम गुर्जर, भाजयुमो शहर अध्यक्ष अभयसिंह शक्तावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मालपुरा. पुलिस थाने के सभी हथियारों का रविवार को प्लाटून कमांडर आशु सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। कमांडर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी पुलिस थानो के हथियारों का वार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक प्र्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

अमाई सहायक राधेश्याम ने मालपुरा पुलिस थाने के माल खाने व स्टाक रूम में रखे सभी हथियारों को खोलकर कर सफाई की व पुलिस कर्मियों को हथियार खोलने, बंद करने सहित आवश्यक रखरखाव, आवश्यक मरम्मत कार्य सहित अन्य कई जानकारियां दी। इस दौरान रामप्रसाद, रविन्द्र, ऋषिराज के अलावा मालपुरा पुलिस थाने के भंवर सिंह मौजूद थे।
पलाई. ग्राम पलाई में नेहरु युवा मण्डल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत महाशिवरात्रि के अवसर पर भुतेश्वर महोदव मन्दिर परिसर व उद्यान में मण्डल सदस्यों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महावीर सैन, विकास धाकड़, हरिराम सैनी, मनराज गुर्जर, हरिराम खिंची, जीतू वर्मा, दिलखुश सैनी, महेश धाकड़, लोकेश सैनी, देवराज गुर्जर, विनोद सैनी, दिपक सैन, सुरजमल गुर्जर सहित कई सदस्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो