scriptमाता के जयकारों से गूंज रहा है शहर | The city is buzzing with mother's cheers | Patrika News

माता के जयकारों से गूंज रहा है शहर

locationटोंकPublished: Oct 13, 2018 12:17:51 pm

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

डांडिया महोत्सव पर पूजन कर युवतियों व महिलाओं ने नृत्य किया

 Dandiya festival

टोंक में आयोजित डांडिया में नृत्य करती महिलाएं।

टोंक. शहर के कंकाली माता मंदिर के समीप डांडिया महोत्सव का आयोजन गुरुवार रात हुआ। इसमें माता रानी के भजनों तथा गीतों पर महिलाएं देर रात तक नृत्य करती रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन थी।
सभापति ने मांग दुर्गा के समक्ष दीप जलाया और पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नौ कन्याओं का पूजन किया और सभापति ने बेटी बचाओ का संदेश देकर समाज में कन्याओं के महत्व को बताया। विशिष्ट अतिथि गीता माहेश्वरी थी। डांडिया में शहर की युवतियों व महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभापति ने कहा कि नवरात्रों में डांडिया का अलग रंग होता है, जो उत्सव के रंग को और भी गहरा कर देता है।
महोत्सव की अध्यक्षता रेखा जाजू ने की। अंत में लक्की ड्रॉ निकाला गया। इसमें विजेताओं को सभापति ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रेखा जैन, अल्पना जोनवाल, नंदनी साहू, साक्षी जैन, प्रियंका सोनी, स्नेलता जैन, रिचा, कविता, हर्षिता, भावना मौजूद थी।

जमकर खनके डांडिया
देवली. आदर्श शिक्षक प्रशिक्षण एवं स्नातक महाविद्यालय में शुक्रवार को डांडिया महोत्सव हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने डांडिया खनकाए। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों व छात्राध्यापिकाओं ने माता रानी की झांकी सजाई। अतिथि सीताराम मंगल ने दीप जलाकर महोत्सव की शुरुआत की।

इस मौके पर गुजराती परिधान पहने विद्यार्थियों ने हिन्दी व गुजराती गीतों पर डांडिया किया। इस बीच बेस्ट डांडिया, सर्वश्रेष्ठ डांडिया करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। ग्रुप डांडिया नृत्य में प्रथम शिवाय ग्रुप व द्वितीय जय अम्बे ग्रुप रहा। इसी प्रकार बेस्ट डांडिया नृत्य में नवीन, आरती प्रथम, कोमल द्वितीय, सर्वश्रेष्ठ डांडिया वेशभूषा में रजनी प्रथम, कविता द्वितीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ डांडिया में भी प्रथम व द्वितीय स्थान पर विद्यार्थियों का चयन किया गया। महाविद्यालय निदेशक मोहित मंगल ने शिक्षा के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों पर बल देते हुए इसे जरूरी बताया। साथ ही अतिथियों व प्रतिभागियों को आभार व्यक्त किया।

राजपूत समाज की बैठक कल
मालपुरा. राजपूत सभा तहसील ईकाई मालपुरा की बैठक रविवार को अजमेर रोड स्थित राजपूत छात्रावास में दोपहर साढ़े 11 बजे समाज अध्यक्ष रणधीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज विकास, शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो