scriptजिले में है 16 कोरोना पॉजिटिव45 के भेजे नमून | The district has 16 Corona positive 45 sent samples | Patrika News

जिले में है 16 कोरोना पॉजिटिव45 के भेजे नमून

locationटोंकPublished: Apr 05, 2020 12:14:57 pm

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

कोरोना वायरस पॉजिटिव के सम्र्पक में आए 43 लोगों के नमूने चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार देर रात भेजे हैं। इसके साथ ही दो नमूने उनके भी भेजे गए हैं जो पहले निरस्त हो गए थे। ऐसे में कुल 45 नमूनों का परिणा आना बाकी है।

Corona virus

टोडारायसिंह कोरोना कफ्र्यू के दौरान लॉक डाउन सीएचसी टोडारायसिंह।

टोंक. कोरोना वायरस पॉजिटिव के सम्र्पक में आए 43 लोगों के नमूने चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार देर रात भेजे हैं। इसके साथ ही दो नमूने उनके भी भेजे गए हैं जो पहले निरस्त हो गए थे। ऐसे में कुल 45 नमूनों का परिणा आना बाकी है।
वहीं टोंक में 15 तथा टोडारायसिंह में एक पॉजिटिव मिले थे। इधर, प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीम शहर के रजबन, धन्नातलाई व नौशेमियां पुल क्षेत्र में सर्वे कर 43 लोगों के नूमने भेजे। इन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भी रखा गया है।
जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 192 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिनमें 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 4 तबलीगी जमात वाले एवं 12 लोगों उनसे सम्पर्क में आए हुए हैं। वहीं इनके समपर्क वालों के 131 नमूनों के परिणाम नेगेटिव आए हैं।
जिन 2 के परिणाम आना शेष थे उन्हें दोबारा रिसेम्पलिंग के लिए भेजा गया है। शनिवार को 43 नमूने भेजे गए, जिनका परिणाम आना बाकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में टोंक जिले में कोविड-19 रोग के बचाव रोकथाम व नियंत्रण के लिए घर-घर सर्वे एवं स्क्रीनिंग की जा रही है।
शनिवार को सघन सर्वे के लिए टोंक शहर में 240 टीमों का गठन किया गया है। इन्होंने 10,241 घरों का सर्वे कर 63,104 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें 35 लोगों को साधारण खांसी जुकाम के मरीज पाए गए, जिन्हें मौके पर ही आमूल दवा देकर उपचारित किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो