scriptसाइकिल यात्रा से दे रहे हैं पर्यावरण प्रदूषण का संदेश, पूणे से अटारी बोर्डर तक जाएंगे- आनंद | The message of environmental pollution is being given by bicycle tour | Patrika News

साइकिल यात्रा से दे रहे हैं पर्यावरण प्रदूषण का संदेश, पूणे से अटारी बोर्डर तक जाएंगे- आनंद

locationटोंकPublished: Feb 23, 2020 10:36:14 am

Submitted by:

pawan sharma

पर्यावरण प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र के पूणे शहर से आनंद वाजपेयी ने साइकिल यात्रा शुरू की है। करीब 12 सौ किलोमीटर की यात्रा तय कर आनंद शनिवार शाम टोंक पहुंचे।

साइकिल यात्रा से दे रहे हैं पर्यावरण प्रदूषण का संदेश, पूणे से अटारी बोर्डर तक जाएंगे- आनंद

साइकिल यात्रा से दे रहे हैं पर्यावरण प्रदूषण का संदेश, पूणे से अटारी बोर्डर तक जाएंगे- आनंद

टोंक. पर्यावरण प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र के पूणे शहर से आनंद वाजपेयी ने साइकिल यात्रा शुरू की है। करीब 12 सौ किलोमीटर की यात्रा तय कर आनंद शनिवार शाम टोंक पहुंचे। घंटाघर पर उनका लोगों ने स्वागत किया। आनंद ने बताया कि वे पूणे शहर निवासी है। लगातार बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को लेकर उन्होंने साइकिल यात्रा निकाली है।
इस यात्रा से वे लोगों को संदेश दे रहे हैं कि वाहनों से निकलने वाली धुआं से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। ये धुआं लोगों की सांस के साथ शरीर में जा रही है। इससे कई तरह की बीमारियां हो रही है। सरकार भी प्रदूषण को लेकर चिंतित है, लेकिन जागरूक होंगे, तो इस पर नियंत्रण लग जाएगा।
उन्होंने बताया कि 9 दिन पहले उन्होंने पूणे से साइकिल यात्रा शुरू की है। वे 2020 में 2020 किलोमीटर साइकिल यात्रा करेंगे। वे अमृतसर के अटारी बोर्डर पर पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे। उनके टोंक पहुंचने पर रोटरी क्लब के अमीर अहमद सुमन, रोहित कुमावत तथा मनोज तिवारी समेत अन्य ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
बालसभा का आयोजन
टोंक. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लवादर में शनिवार को बालसभा का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि सरपंच घनश्याम बैरागी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मआरिफ हसन व प्रधानाध्यापक जय कुमार जैन थे। बालक बालिकाओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इस दौरान प्रश्नोत्तरी भी हुई। मारीरफ हसन ने विद्यार्थियों से कई सवाल किए। महेश गौतम ने कस्तूरबा गांधी के बारे में जानकारी दी। कन्हैया लाल जैन ने संचालन किया। चन्द्रप्रकाश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो