scriptमावट से सिंचाई की हुई बचत, ओलावृष्टि ने तोड़ी किसान की कमर | There has been rain and hail storms | Patrika News

मावट से सिंचाई की हुई बचत, ओलावृष्टि ने तोड़ी किसान की कमर

locationटोंकPublished: Dec 14, 2019 09:45:40 am

Submitted by:

pawan sharma

जिले में हुई बरसात (मावठ) से किसानों के चेहरे खिल गए। फसलों के लिए अमृत रूपी बरसात से उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। वहीं मालपुरा व पीपलू के कुछ क्षेत्रों में चने के आकार के ओले गिरे।

मावट से सिंचाई की हुई बचत, ओलावृष्टि ने तोड़ी किसान की कमर

मावट से सिंचाई की हुई बचत, ओलावृष्टि ने तोड़ी किसान की कमर

टोंक. जिले में गुरुवार रात कई स्थानों पर कहीं तेज तो कहीं रिमझित बरसात हुई। वहीं मालपुरा व पीपलू के कुछ क्षेत्रों में चने के आकार के ओले गिरे। बरसात (मावठ) से किसानों के चेहरे खिल गए। फसलों के लिए अमृत रूपी बरसात से उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। वहीं किसानों को सिंचाई में राहत मिलेगी।
शहर में गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे पहले तेज हवाएं चली। इसके बाद रिमझिम से शुरू हुई और करीब 20 मिनट तक मध्यम दर्जे की बरसात हुई। इससे सडक़ों पर पानी बह निकला। वहीं सर्दी बढ़ गई। ठिठुरन के चलते लोग गर्म कपड़ों में बाहर निकले। सर्दी के चलते बाजार भी देर से खुले। अलसुबह से दोपहर तक कोहरा रहा। इससे हाइवे पर वाहन धीमी गति से चले।
ये होगा फसलों में फायदा
कृषि विभाग के उपनिदेशक महेश शर्मा ने बताया कि जिले में रबी की बुवाई4 लाख 35 हजार हैक्टेयर में हुई है। इसमें 2 लाख हैक्टेयर में सरसों, एक-एक लाख में गेहूं तथा चने की फसल है। अन्य 35 में सब्जियां समेत अन्य फसलें हैं। बरसात से फसलों के उत्पादन में फायदा इस लिए होगा कि बरसात के पानी के साथ नाइट्रोजन भी आया है।
इससे किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता कम होगी। वहीं तापमान अभी और गिरने पर किसानों को धुआं करना होगा। ताकि धुआं की परत से फसलों पर जमा होने से उनमें पाला नहीं पड़ेगा। इससे फसलें खराब नहीं होगी।
शीत लहर का दौर
राजमहल. कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र मेंं गुरुवार रात को रूक-रूककर बारिश का दौर चला। शुक्रवार सुबह से ही क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। इससे शीत लहर का दौर चला। कई जगहों पर अलाव जलाकर सर्दी से राहत ली।
आर एम 1412 सरए,सीबी,सीसी, सीडी व सीएफ-राजमहल तेज सर्दी के चलते खेतों की बाड़ पर मकड़ी के जाले पर ओस की जमा बूंदे।


किसानों में खुशी की लहर

उनियारा. सहित क्षेत्र में गुरुवार रात साढ़े 10 बजे पौन घंटे तेज गर्जना एवं हवाओं के साथ झमाझम बरसात से हुई। इससे सर्दी बढ़ गई। वहीं रबी की फसलों में भी लाभ होने की सम्भावना से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार सुबह सर्दी बढऩे के साथ ही धूप में तेजी कम रही। सुबह से ही हवाएं चलने से लोग अलाव में तपते एवं गर्म कपड़ों में लीपटे रहे।
अमृत तो कहीं आपत
टोडारायसिंह. कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात तथा ओले गिरे। बरसात से क्षेत्र में तापमान गिरने के साथ ठिठुरन बढ़ गई। गुरुवार देर रात तेज हवाओं के साथ कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र में रूक रूक कर बरसात का दौर जारी रहा। भांवता, श्रीनगर, फालोलाव, घारेड़ा समेत अन्य गांवों के आंशिक क्षेत्र में बरसात के साथ बेर के आकार के कुछ ओले गिरे हैं। किसानों का कहना है कि ओले से टहनिया व फूल गिरने से फसलों में आंशिक नुकसान भी हुआ है।

अलाव जला सर्दी से बचने का जतन
दूनी. क्षेत्र में गुरुवार रात हुई बरसात के बाद शुक्रवार सुबह घने कोहरे व ठंड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। घने कोहरे के चलते राजमार्ग व राज्य राजमार्ग पर वाहन हेड लाइटों के सहारे रेंगते रहे। लोग अलाव जला सर्दी से बचने का जतन करते रहे। रबि फसलों में भी जीवनदान मिला है। देर रात तेज गर्जना के बाद एक घंटे तक क्षेत्र में जमकर बरसात हुई। किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे तो कई किसानों को सिंचाई से भी निजात मिल गई।
फोटो-डीएन1412सीए
दूनी के जयपुर-कोटा राजमार्ग स्थित जूनिया मोड़ के पास छाए घने कोहरे के बीच हेड लाइट जला गुजरते वाहन।

ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान
पीपलू (रा.क.). गुरुवार रात करीब 9.30 से एक घंटे तक रानोली, कठमाणा, बगड़वा पंचायत में बारिश के बाद हुई ओलावृष्टि से सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गई। किसानों ने सुबह खेतों पर देखा तो उनके होश उड़ गए। ओलावृष्टि से किसानों की सरसों, गेहूं, जौ, चना की फसल में खराबा हुआ है। फसल खराबें का उपखंड अधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण बुनकर, तहसीलदार कैलाशचंद नायब, नायब तहसीलदार कैलाशचंद मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामगोपाल मीणा ने जाजया लिया। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। वहीं रानोली, मोहम्मदनगर ढाणी, इब्राहिमाबाद गंगापुरा, अलीनगर, नवरंगपुरा, हनीफगंज, तेहरपुरा, इनायतगंज, सीतारामपुरा, बीजलपुरा, बेगमपुरा, कठमाणा, बगड़वा आदि गांव में रात को हुई ओलावृष्टि में रबी में बुवाई की गई फसल नष्ट हुईहै। वहीं रानोली के सुरेश जांगिड़ के टीनशेड़ भी उड़ गए।
………………………
मावठ से सर्दी का असर बढ़ा
अलीगढ़. कस्बे समेत तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी मावठ से सर्दी का असर तेज हो गया। शुक्रवार को तापमान में गिरावट के चलते ठण्ड का असर तेज रहा। मावठ से फसलों के लिए जीवनदान मिलने से किसान के चेहरों पर रौनक है। कस्बे में सर्दी के चलते खजूर, मूंगफली, गजक की बिक्री बढ़ गई।
जोडो…
निवाई. गुरुवार रात ओलावृष्टि होने से दर्जनों गांव में फसलें चोपट हो गई है। इससे किसानों में मायूसी छाई हुई है। ग्राम पंचायत चतुर्भुजपूरा, जोधपुरिया, नवरंगपुरा, सुनारा, सुनारी, जगतपुरा, छोरिया, मनोहरपुरिया सहित अन्य गांव में बरसात के साथ ओले गिरे हैं। इससे फसलें नष्ट हो गई है। ग्रामीण मनफूल गुर्जर एवं जीएसएस अध्यक्ष बजरंगलाल चौधरी ने बताया कि ओलावृष्टि से सरसों, चना एवं गेहूं की फसलें चोपट हो गई है। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी जेपी बैरवा, श्रीराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, बजरंगलाल चौधरी एवं ग्राम विकास अधिकारी उमाशंकर ने ओलावृष्टि क्षेत्र में अवलोकन कर मौका मुआयना किया। (ए.सं.)
एनआईसीए:-निवाई गांव जोधपुरिया में हुई ओलावृष्टि का अवलोकन करते हुए उपखंड अधिकारी।
एनआईसीबी:-ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुरा में हुई ओलावृष्टि से चौपट हुई फसलें।
एनआईसीसी:-ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुरा में फसलों में पड़े हुए ओले।
लाम्बाहरिसिंह.
कस्बे समेत आसपास के गांवों में गुरुवार रात तेज हवा के साथ हल्की बरसात हुई। इससे सर्दी का असर बढऩे से लोग कपड़ों में लिपटे रहे। राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर में होर्डिग गिर गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो