टोंक

जिले में 30 पॉजिटिव आए, कुल संख्या 3226 हुई

अभी 2008 नमूनों की जांच बाकी

टोंकDec 03, 2020 / 09:42 pm

Vijay

जिले में 30 पॉजिटिव आए, कुल संख्या 3226 हुई


टोंक. जिले में फिर से कोरोना पॉजिटिव बड़ी संख्या में आए हैं। गत दो दिनों से पॉजिटिव की संख्या काफी कम थी, लेकिन गुरुवार को जिले में ३० पॉजिटिव आए हैं। ऐसे में कुल पॉजिटिव की संख्या जिले में ३२२६ हो गई है। अभी भी बकाया १३४६ नमूनों की जांच बाकी है। वहीं चिकित्सा विभाग ने गुरुवार को ६६२ नमूने लिए हैं। ऐसे में अब कुल २००८ नमूनों की जांच आनी बाकी है। जिले में आए पॉजिटिव लोगों के साथ में कंटेंमेंट जोन बनाया जा रहा है।
देवली. शहर में गुरुवार को भी एक पॉजिटिव मामला आया है। जबकि सम्पूर्ण ब्लॉक से दो दिनों में लिए गए 196 सैम्पल की रिपोर्ट आना शेष है।बीसीएमएचओ कार्यालय के अनुसार गुरुवार को शहर में एक पॉजिटिव सीआईएसएफ परिसर से आया है।
इसे मिलाकर सम्पूर्ण ब्लॉक में 519 पॉजिटिव मामले सामने आ गए है। गुरुवार को शहर में 53, मालेड़ा में 7, नासिरदा में 8 एवं राजमहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 14 सैम्पल लिए गए है। जबकि बुधवार को लिए कुल 114 सैम्पल की रिपोर्ट भी प्रक्रियाधीन है। अब तक 7244 जांचों में से 6529 नेगेटिव रही है। अभी शहर में 50 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 67 एक्टिव मामले चल रहे है।
उपखण्ड में 105 सैम्पल लिए
मालपुरा. उपखण्ड क्षेत्र में गुरुवार को कोविड-19 के 105 लोगों के सैम्पल जांच के लिए संग्रहित किए। खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजीव चौधरी ने बताया कि मुख्यालय पर कोविड-19 की जांच के लिए 50, लाम्बाहरिसिंह में 33, सोडा में 22 लोगो के सैम्पल संग्रहित कर जांच के लिए टोंक भेजे गए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के दल ने सैनेटाइजर, मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की हिदायत दी।

Home / Tonk / जिले में 30 पॉजिटिव आए, कुल संख्या 3226 हुई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.