टोंक

युवाओं का होगा नया बोर्ड

नगर परिषद चुनाव में सबसे अधिक उम्र की एक प्रत्याशी की आयु 71 साल है।

टोंकDec 13, 2019 / 08:59 pm

Vijay

युवाओं का होगा नया बोर्ड

टोंक. नगर परिषद चुनाव का परिणाम भले ही किसी भी प्रार्टी के पक्ष में हो, लेकिन आने वाला बोर्ड युवाओं का होगा। दोनों प्रमुख पार्टियों ने युवाओं पर ध्यान दिया है। नगर परिषद चुनाव में 21 से 40 साल की उम्र वाले प्रत्याशियों की संख्या 64 है। जबकि सबसे अधिक उम्र की एक प्रत्याशी की आयु 71 साल है। कांग्रेस ने चुनाव में 60 तथा भाजपा ने 50 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। नगर परिषद चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों में 21 से 30 तथा 31 से 40 साल की उम्र वालों की सं?या 32-32 है। वहीं 41 से 50 तक की 20, 51 से 60 तक की 21 तथा 61 से 70 साल तक वालों की संख्या 4 है। सबसे अधिक 71 साल की एक प्रत्याशी है।
एलएलबी-इंजीनियर होंगे प्रत्याशी
नगर परिषद चुनाव-2019 में वकील तथा इंजीनियर भी भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव में आधा दर्जन
वकील तथा तीन इंजीनियर शामिल है। इसके अलावा 26 स्नातक, एक बीएड तथा 8 स्नातकोत्तर है। वहीं 12वीं पास 18, 10वीं 20, 8वीं पास 4 तथा महज साक्षरों की संख्या 20 है।
कार्यकर्ताओं की मौज
चुनाव नजदीक आते ही कार्यकर्ताओं की भी मौज हो गई। घूमना-फिरना व खाना समेत हर प्रकार की सुविधाएं इन दिनों उन्हें प्रत्याशियों की ओर से दी जा रही है। प्रचार करने वालों को तो मानदेय तक दिया जा रहा है। उनके लिए
होटलें भी निर्धारित की गई है। चाय-नाश्ता तय समय पर मिल रहा है। कार्यालय को सम्भालने वालों को तो चुनाव सामग्री के साथ खर्च राशि भी मिल रही है। शहर में इन दिनों फिर से युवाओं की मौज हो गई है। वहीं गलियां पोस्टरों से अट गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.