टोंक

24 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं बुझ पा रही है प्यास

संथली गांव का जहां ग्रामीणों को भीषण गर्मी में प्रतिदिन पेयजल के 24 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी उन्हें पुरी मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है

टोंकMay 21, 2019 / 12:43 pm

MOHAN LAL KUMAWAT

बंथली. संथली गांव स्थित राजमार्ग किनारे एक पाइंट पर पेयजल छोड़े जाने का खाली बर्तनों सहित इंतजार करते ग्रामीण।

संथली (बंथली). देवली उपखंड़ के संथली गांव का जहां ग्रामीणों को भीषण गर्मी में प्रतिदिन पेयजल के 24 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।
 

इसके बाद भी उन्हें पुरी मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और मजबूरी में कई किलोमीटर दूर के पेयजल स्रोतों से पेयजल लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

 
उल्लेखनीय है बीसलपुर परियोजना की ओर से संथली पंचायत मुख्यालय पर 39 व इससे जुड़े आकोडिय़ा गांव में 11 पेयजल पाइंट बने हुए है, लेकिन दोनों जगहों के पाइंटों पर प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे पेयजल सप्लाई होती है।
 


एक घंटे आनी वाली पेयजल सप्लाई में सभी ग्रामीणों को पुरी मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता और कई किलोमीटर दूर स्थित पेयजल स्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
 

इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह पेयजल सप्लाई छोडऩे के घंटों पहले ही पाइंटों पर खाली बर्तनों की कतारें लग जाती है तो लोग सभी कार्य छोड़ पानी का इंतजार करने लगते है।
 

सरपंच कैलाश पहाडिय़ा ने बताया कि पहले विभाग की ओर से डेढ़ घंटे पेयजल सप्लाई दी जाती थी, लेकिन अब मात्र एक घंटे ही दी जा रही है, विभाग को पत्र लिखकर समय बढ़वाया जाएगा।
 

डिग्गी. डिग्गी थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस के उदासीन के चलते चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। जानकारी अनुसार डिग्गी थानान्तर्गत चांदसेन ग्राम पंचायत की कुमावतों ढाणी में रविवार रात को अज्ञात चोर जुझारजी महाराज के मन्दिर में रखे दानपात्र को ही चुराकर ले गए।
 


ग्रामीणों ने बताया कि मन्दिर में रखे दानपात्र में लगभग 2 हजार की राशि थी। मन्दिर में चोरी कि वारदात होने की जानकारी ग्रामीणों को सुबह दर्शनों के लिए मन्दिर पहुंचने पर हुई।
 

सूचना पर पुलिस ने मौका निरीक्षण किया। गौरतलब है कि शनिवार रात को कुमावतों कि ढाणी में ही स्थित शिवालय में में अज्ञात चोर दानपात्र को तोडकऱ लगभग 8 हजार की नकदी चुराकर ले गए थे।
 

 

Home / Tonk / 24 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं बुझ पा रही है प्यास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.