scriptटोंक नगर परिषद वार्ड लॉटरी: कोई हुआ खुश तो किसी की खिसकी जमीन, बड़े नेताओं को जयपुर से घोषणा का इंतजार | Tonk City Council Ward Reservation Lottery Drawn | Patrika News
टोंक

टोंक नगर परिषद वार्ड लॉटरी: कोई हुआ खुश तो किसी की खिसकी जमीन, बड़े नेताओं को जयपुर से घोषणा का इंतजार

City council election lottery: नगर परिषद के वार्डों की लॉटरी बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आर. सी. ढेनवाल की अध्यक्षता में निकाली गई।

टोंकSep 18, 2019 / 07:31 pm

pawan sharma

टोंक नगर परिषद वार्ड लॉटरी:  कोई हुआ खुश तो किसी की खिसकी जमीन, बड़े नेताओं को जयपुर से घोषणा का इंतजार

टोंक नगर परिषद वार्ड लॉटरी: कोई हुआ खुश तो किसी की खिसकी जमीन, बड़े नेताओं को जयपुर से घोषणा का इंतजार

टोंक. स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद के वार्डों की लॉटरी बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आर. सी. ढेनवाल की अध्यक्षता में निकाली गई। इसमें पहली बार एक वार्ड अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आरक्षित रखा गया है। हालांकि जो वार्ड निकाला गया है, उसमें इस वर्ग का कोई भी नहीं है।
वहीं अन्य कई वार्डों में भी ऐसी ही स्थिति है। लॉटरी के अनुसार नगर परिषद के वार्डों में सामान्य पुरुष के लिए 24, सामान्य महिला के लिए 12, ओबीसी पुरुष के लिए 9, ओबीसी महिला के लिए 4, एससी पुरुष के लिए 7, एससी महिला के लिए 3 तथा एसटी महिला-पुरुष के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है। ये आरक्षण वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किया गया है। वर्तमान में शहरी मतदाता एक लाख 11 हजार 929 है। इसमें महिला 54941 तथा पुरुष मतदाता 56988 है।

शुरू हो गई तैयारी
वार्ड की आरक्षण लॉटरी निकालने के साथ ही वार्ड पार्षद चुनाव मैदान में उतरने वालों ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि कई के सपनों पर तुषारापात इस लिए भी हो गया कि उनका वार्ड आरक्षण में नहीं आया। हालांकि वे लोग अब अन्य वार्ड से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं।
ऐसे निकली है लॉटरी
वार्ड एक सामान्य महिला, वार्ड दो सामान्य पुरुष, वार्ड तीन एससी पुरुष, वार्ड चार सामान्य महिला, वार्ड पांच सामान्य पुरुष, वार्ड6 एससी पुरुष, वार्ड7 ओबीसी पुरुष, वार्ड8 ओबीसी पुरुष, वार्ड9 सामान्य महिला, वार्ड10 सामान्य महिला, वार्ड11 सामान्य पुरुष, वार्ड12 एससी पुरुष, वार्ड13 एससी महिला, वार्ड14 सामान्य महिला, वार्ड15 ओबीसी महिला, वार्ड16, 17, 18 सामान्य पुरुष, वार्ड19 ओबीसी पुरुष, वार्ड20 सामान्य पुरुष, वार्ड21 ओबीसी पुरुष, वार्ड 22 ओबीसी महिला, वार्ड23 एससी पुरुष, वार्ड24 सामान्य पुरुष, वार्ड25 सामान्य महिला, वार्ड26 एसटी पुरुष-महिला, वार्ड27 ओबीसी पुरुष, वार्ड28, 29, 30 सामान्य महिला, वार्ड31, 32 सामान्य पुरुष, वार्ड33 ओबीसी महिला, वार्ड34 सामान्य पुरुष, वार्ड35, 36 ओबीसी पुरुष, वार्ड37 सामान्य पुरुष, वार्ड38 सामान्य महिला, वार्ड39 सामान्य पुरुष, वार्ड40, 41 सामान्य महिला, वार्ड42 एससी महिला, वार्ड43 सामान्य पुरुष, वार्ड44 ओबीसी पुरुष, वार्ड45 एससी महिला, वार्ड 46, 47, 48 सामान्य पुरुष, वार्ड49 ओबीसी पुरुष, वार्ड50 एससी पुरुष, वार्ड51 सामान्य पुरुष, वार्ड52 एससी पुरुष, वार्ड53, 54, 55, 56, 57, 58 सामान्य पुरुष, वार्ड59 ओबीसी महिला तथा वार्ड60 को एससी पुरुष के लिए आरक्षित घोषित किया है।

जल्द सभापति की लॉटरी
वार्ड पार्षदों की लॉटरी के बाद अब जल्द ही टोंक नगर परिषद सभापति के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें प्रकार की आशंकाएं जताई जा रही है। वहीं नगर परिषद सभापति के चुनाव के लिए कई नेताओं ने तैयारियां भी कर रखी है। वहीं कुछ ही दिनों में नगर परिषद की आचार संहिता भी लागू होने वाली है। इसके साथ चुनाव की तिथि भी घोषित हो जाएगी।

Home / Tonk / टोंक नगर परिषद वार्ड लॉटरी: कोई हुआ खुश तो किसी की खिसकी जमीन, बड़े नेताओं को जयपुर से घोषणा का इंतजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो