script

राजस्थान में यहां भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी ने प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश मंत्री को सौंपे इस्तीफे

locationटोंकPublished: Nov 14, 2018 07:07:52 pm

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

tonk-district-bjp-executive-resigns-from-posts

राजस्थान में यहां भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी ने प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश मंत्री को सौंपे इस्तीफे

टोंक. विधानसभा चुनाव में वितरित किए गए टोंक सीट के टिकट के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है। ये मुश्किलें भाजपा जिला कार्यकारिणी बढ़ा रही है। टोंक विधानसभा क्षेत्र के लिए अजीत मेहता को दिए गए टिकट में भाजपा टोंक के जिलाध्यक्ष गणेश माहुर समेत पदाधिकारियों ने चेतावनी के बाद बुधवार को प्रदेश मुख्यालय जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष के नाम प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच को सामूहिक इस्तीफे दे दिए।
अब ये सभी पदाधिकारी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। इसके तहत तय किया जाएगा कि टोंक विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी उतारा जाए या नहीं। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के मुताबिक जिला महामंत्री पंडित महावीर शर्मा ने बताया कि भाजपा ने टोंक विधानसभा क्षेत्र का टिकट नहीं बदलने पर निर्दलीय के रूप में पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक रहे महावीर प्रसाद जैन को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया जाएगा।
भाजपा के जिला महामंत्री पंडित महावीर शर्मा ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला महामंत्री हेमंत लाम्बा, महावीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बैणीप्रसाद जैन, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, जिला कोषाध्यक्ष भगवानदास सेठी, जिला मंत्री रमेश गढ़वाल, राजेश शर्मा, पुष्पा मीणा, संजय संघी, यास्मीन खान, पशु मंगल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामस्वरूप सैनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दुर्गेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना जैन छामुनिया, जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिरोठा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद विकार खान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजबिहारी शर्मा, सत्कार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेशकुमार जैन ने सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपा है।
बैठक के बाद गए थे सब
गौरतलब है कि भाजपा ने टोंक विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी विधायक अजीत मेहता को बनाया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष गणेश माहुर व पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें तय किया गया था कि प्रदेश भाजपा ने टिकट नहीं बदला तो वे सामूहिक रूप से इस्ताफा देंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो