scriptमानसून पूर्व जिले में जमकर बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत | Tonk rained heavily before monsoon | Patrika News

मानसून पूर्व जिले में जमकर बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

locationटोंकPublished: Jun 15, 2021 03:01:26 pm

Submitted by:

pawan sharma

जिलेभर में सोमवार को मानसून पूर्व बरसात हुई। ऐसे में सडक़ों पर पानी बह निकला। वहीं गर्मी से भी लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि बरसात जाने के बाद उमस हो गई।

मानसून पूर्व जिले में जमकर बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

मानसून पूर्व जिले में जमकर बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

टोंक. जिलेभर में सोमवार को मानसून पूर्व बरसात हुई। ऐसे में सडक़ों पर पानी बह निकला। वहीं गर्मी से भी लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि बरसात जाने के बाद उमस हो गई। इससे लोगों ने घुटन महसूस की। शहर में दोपहर दो बजे मौसम बदला। पहले हवाएं चली। बाद में बरसात शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक मेघ जमकर बरसे। इससे सडक़ों पर पानी बह निकला।
वहीं पहाड़ों पर भी झरने बह निकले। शहर में मोदी की चौकी क्षेत्र में पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने पर पानी मकान तथा खेतों में भर गया। यहां नालों के सफाई की भी पोल खुल गई। क्षेत्र के जयकिशन सैनी ने बताया कि बरसात के चलते नालों में पानी निकास नहीं हो पाया। ऐसे में पानी सडक़, मकान और खेतों में भर गया।
मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र में तीसरे पहर बाद आई हल्की बारिश से सडक़ों पर पानी बह निकाला,लेकिन कम वर्षा होने से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आधा घंटे तक झमाझम
पचेवर. क्षेत्र में दिन भर बादल छाने के साथ ही उमस से क्षेत्रवासी परेशान रहे। सोमवार शाम के समय अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक चली बारिश होने से कस्बे के गल्ली-मोहल्लोंं से बारिश का पानी बह निकला तथा होली चौक में पानी भर गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो