scriptTonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Result 2019 : जौनपुरिया 53 हजार वोटों से आगे, लेकिन चार लाख मतों की गिनती अभी बाकी.. | tonk-sawai-madhopur-lok-sabha-election-result-2019-live-update | Patrika News
टोंक

Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Result 2019 : जौनपुरिया 53 हजार वोटों से आगे, लेकिन चार लाख मतों की गिनती अभी बाकी..

फिलहाल यहां साढ़े आठ लाख मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया कांग्रेस के नमोनारायण मीणा से करीब 53 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। खास बात यह है कि करीब चार लाख मतों की गिनती होना अभी बाकी है, इसके बाद ही परिणाम स्पष्ट होंगे।

टोंकMay 23, 2019 / 01:06 pm

abdul bari

सुखबीर सिंह जौनपुरिया

Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Result 2019 : जौनपुरिया 53 हजार वोटों से आगे, लेकिन चार लाख मतों की गिनती अभी बाकी..

टोंक
राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2014 के परिणाम दोहराते नज़र आ रहे हैं। यहां अब तक मिले ताज़ा रुझानों में सभी 25 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है। ख़ास बात ये है कि लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के सामने आये रुझानों में राजस्थान में भाजपा के कम से कम 15 उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवारों से एक लाख से अधिक मतों से आगे हैं। बात टोंक-सवाईमाधोपुर सीट ( Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Result 2019 ) की हो तो फिलहाल यहां साढ़े आठ लाख मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया कांग्रेस के नमोनारायण मीणा से करीब 53 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। खास बात यह है कि करीब चार लाख मतों की गिनती होना अभी बाकी है, इसके बाद ही परिणाम स्पष्ट होंगे।
प्रदेश में अब तक की मतगणना में सबसे अधिक
दूसरी ओर भीलवाडा से सुभाष बहेडिया ने चार लाख से अधिक का आंकडा पार कर रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है। भीलवाडा से सांसद बहेडिया ने कांग्रेस के रामपाल शर्मा से तीन लाख से अधिक मतों से बढत बना ली है, जो प्रदेश में अब तक की मतगणना में सबसे अधिक है।
इसी तरह से केन्द्रीय मंत्री पाली से पी पी चौधरी, जोधपुर से गजेन्द्रसिंह शेखावत, झालावाड से सांसद दुष्यंत सिंह, राजसमंद से दिया कुमारी, उदयपुर से अर्जुनलाल मीणा, गंगानगर से निहालचंद मेघवाल, अजमेर से भागीरथ चौधरी एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे है।
राज्यवर्धन सिंह भी लाख का आंकडा छुने में सफल

चित्तौडगढ से सांसद सी पी जोशी दो लाख से अधिक , अलवर से बालकनाथ एक लाख बीस हजार, जालोर से देवजी पटेल एक लाख चालीस हजार, बाडमेर से कैलाश चौधरी एक लाख, चुरू से राहुल कस्वां एक लाख 30 हजार मतों से बढत बनायी है। जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह भी लाख का आंकडा छुने में सफल हो गए है।

Home / Tonk / Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Result 2019 : जौनपुरिया 53 हजार वोटों से आगे, लेकिन चार लाख मतों की गिनती अभी बाकी..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो