scriptपेड़ काटने की शिकायत पर, ट्री मैन पर हमला | Tree man attacked on complaint of cutting trees | Patrika News

पेड़ काटने की शिकायत पर, ट्री मैन पर हमला

locationटोंकPublished: Jun 17, 2021 08:20:57 pm

Submitted by:

jalaluddin khan

चचेरा भाई भी हुआ घायलअस्पताल में कराया भर्तीटोंक. ट्री मैन के नाम से मशहूर विष्णु लाम्बा तथा उनके चचेरे भाई पर गुरुवार दोपहर बाद कुछ लोगों ने धारदार हथियार से मेहंदवास थाना क्षेत्र के लाम्बा गांव में हमला कर दिया।

पेड़ काटने की शिकायत पर, ट्री मैन पर हमला

पेड़ काटने की शिकायत पर, ट्री मैन पर हमला

पेड़ काटने की शिकायत पर, ट्री मैन पर हमला
चचेरा भाई भी हुआ घायल
अस्पताल में कराया भर्ती
टोंक. ट्री मैन के नाम से मशहूर विष्णु लाम्बा तथा उनके चचेरे भाई पर गुरुवार दोपहर बाद कुछ लोगों ने धारदार हथियार से मेहंदवास थाना क्षेत्र के लाम्बा गांव में हमला कर दिया।

यह हमला लाम्बा गांव में कल्पवृक्ष के पेड़ काटने की शिकायत पर किया गया। विष्णु लाम्बा ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मेहंदवास थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल विष्णु लाम्बा ने बताया कि वह गत दिनों ताऊ के मृत्यु के बाद गांव आए थे। गांव में उन्हें कई पेड़ कटे मिले। उन्होंने बताया कि कई अधिकारियों के माध्यम से लाम्बा गांव में कल्पवृक्ष समेत अन्य पेड़ लगाए गए थे। गत दिनों से कुछ लोग पेड़ों की कटाई कर रहे थे।

वहीं जिला परिषद सदस्य मिनाक्षी शर्मा ने भी पेड़ काटने और अतिक्रमण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। विष्णु ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्होंने पेड़ काटने की शिकायत मेहंदवास थाने में की थी। विष्णु ने आरोप लगाया कि इसी से नाराज होकर लाम्बा गांव निवासी सूर्य नारायण, राजेन्द्र, भगवानसहाय, जगमोहन, महेश आदि ने उन पर तथा चचेरे भाई खुशी पुत्र श्रवणलाल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

इससे दोनों के गम्भीर चोट आई है। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं विष्णु ने बताया कि 21 जून को वन विभाग की ओर से आयोजित घर-घर औषधी अभियान में शामिल होना था।

वह इसी की तैयारी कर रहे थे। इधर, मेहंदवास थाना प्रभारी शिवजीलाल ने बताया कि मामले की जानकारी है। विष्णु की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो