निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से दो श्रमिक मलबे दबे, एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला
टोंकPublished: Jul 27, 2023 09:03:39 pm
दूनी कस्बे में नींव खोदते समय समीप के मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दो श्रमिक दब गए। आस-पास के लोगों की आवाज सुनकर जमा हुई भीड़ ने मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।


निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से दो श्रमिक मलबे दबे, एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला
दूनी. कस्बे के टोड़ा दरवाजा के पास निर्माणाधीन मकान में नींव खोदते समय समीप के मकान की दीवार ढहने से गिरे मलबे के नीचे को दो श्रमिक दबकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों श्रमिकों को मबे से निकाल अस्पताल में उपचार कराने को भर्ती कराया।