scriptफार्म पॉण्ड में डूबने से दो किशोरियों की मौत | Two teenagers die due to drowning in farm pond | Patrika News

फार्म पॉण्ड में डूबने से दो किशोरियों की मौत

locationटोंकPublished: Sep 21, 2020 09:50:53 pm

Submitted by:

pawan sharma

फार्म पॉण्ड में डूबने से दो किशोरियों की मौत
 

फार्म पॉण्ड में डूबने से दो किशोरियों की मौत

फार्म पॉण्ड में डूबने से दो किशोरियों की मौत

लाम्बाहरिसिंह. क्षेत्र के बागड़ी गांव में सोमवार दोपहर खेत पर कार्य कर फॉर्म पॉण्ड पर पानी पीने गई दो किशोरियों का पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। दोनों बालिकाएं खेत पर पशुओं को चारा खिलाने गई थी। पास ही खेत पर कार्य कर रही अन्य बालिका ने उन्हें वापस नही आते देख फॉर्म पॉण्ड पर पहुंची।

जहां दोनों को नहीं देख पास ही खेत पर कार्य कर रहे किसान को आवाज लगा जानकारी दी। तब जाकर घटना का पता चला। किसानों व पुलिस की सहयोग से मशक्कत कर एक के बाद एक दोनों शवों को बाहर निकाल लाम्बाहरिसिंह पीएचसी पहुंचाया। घटना की सून मालपुरा पुलिस उपाधीक्षक चक्रवर्ती सिंह पीएचसी पहुंच मृतका के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
थाना प्रभारी खींवराज ने बताया कि बागड़ी निवासी मृतका किरण (15) पुत्री नन्दा भील व अनिता(16) पुत्री ओमप्रकाश भील है। दोनों खेत में कार्य कर पशुओं का चारा काट पास ही पानी पीने फॉर्म पॉण्ड में चली गई। जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबने से मौके पर मौत हो गई।
शवों को बाहर निकाल लाम्बाहरिसिंह पीएचसी पहुंचा मोर्चरी में रखा गया। जहां चिकित्सक कमलेश माली ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। घटना को लेकर मृतका किरण के पिता नन्दा ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बाइक भिड़ंत में तीन घायल

लाम्बाहरिसिंह. लाम्बाहरिसिंह -मालपुरा सडक़ मार्ग पर पंचौली के नाडे के पास दो बाइकों के आमने-सामने भिडं़त में दम्पती समेत तीन जने गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को मालपुरा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों घायलों को जयपुर रैफर कर दिया गया। एम्बुलेंस कर्मचारी शिव प्रकाश वैष्णव व हबीब ने बताया कि घायल सिंधोलिया निवासी दम्पती आशाराम जाट व मंजू जाट व बागड़ी निवासी सांवरा जाट है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो