चोरों को पकडऩे के लिए पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रकाश शर्मा के निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से चोरों की पहचान की। शुक्रवार को मुकेश पुत्र रामप्रकाश मीणा निवासी मटलाना लालसोट जिला दौसा तथा राजेश मीणा पुत्र रामधन भामवास लालसोट दौसा को शुक्रवार की देरशाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
पत्थर भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाते एक गिरफ्तार
टोंक. कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाते एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेगम बाग निवासी सूरज माली अवैध रूप से पत्थर भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी से मारपीट, पति गिरफ्तार
उनियारा. पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने पर पति को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पूरणमल ने बताया कि थाना क्षेत्र के देवरीथला गांव की निवासी द्वारका पत्नी नाथूङ्क्षसह गुर्जर ने परिवाद दर्ज करवाया की उसका पति आए दिन मारपीट करता है तथा पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी देता है।इस पर थाने के एएसआई रतनलाल मीणा ने नाथूङ्क्षसह को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।(निसं.)