scriptघर-घर जाकर लोगों को विधिक सेवाओं की जानकारी दे लोगों को किया जागरुक | Vigilance made people aware of legal services | Patrika News

घर-घर जाकर लोगों को विधिक सेवाओं की जानकारी दे लोगों को किया जागरुक

locationटोंकPublished: Nov 18, 2018 03:08:14 pm

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

vigilance-made-people-aware-of-legal-services

देवली। शहर के एजेंसी एरिया में लोगों को विधिक सेवाओं के बारे में बताते पैनल अधिवक्ता।

देवली. तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व मजिस्टे्रट अमरसिंह खारडिय़ा के निर्देश पर शनिवार को शहर के एजेंसी क्षेत्र में लोगों को विधिक सेवाओं के सम्बन्ध में जागरुक किया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता बंशीलाल कलवार व पीएलवी महावीर कुमार जैन के दल ने एजेंसी में घर-घर जाकर लोगों को विधिक सेवाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी।
उन्होंने सेवाओं के पात्र व्यक्तियों, आवेदन प्रणाली व इससे जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में बताया। साथ ही लोगों को बाल-विवाह कानूनी की जानकारी देते हुए इस पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि बाल-विवाह में सहयोग करने पर आर्थिक जुर्माना व साधारण कारावास के दण्ड का प्रावधान है।
पैनल दल ने समीप की सरकारी स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी दी। यहां पार्षद सुमित्रा सेन, रामरतन स्वामी, नरेन्द्र सिंह नरुका, इमामुद्दीन, गोपाल सेन, टीकम सेन आदि उपस्थित थे।


मालपुरा. तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, औद्योगिक क्षेत्र व रीको एरिया में समिति के सदस्यों ने लोगों को विधिक सेवाओं की जानकारी दी।
पैनल लॉयर राकेश कुमार वर्मा, पीएलबी रामसिंह जाट ने लोगों को नालसा योजना, नशा पिडि़तों के लिए विधिक सेवा व नशा उन्मूलन, एसिड हमलों के पिडि़तों के लिए विधिक सेवा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजना सहित बाल विवाह के दुष्परिणाम, मतदान का अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, लोक अदालत, महिलाओं के कानूनी अधिकारी, भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो